#MUZAFFARPUR डीएम की अध्यक्षता में प्रवासी श्रमि’कों के सुवि’धाओं की समीक्षा हेतु बैठक,कहा-अफ’वाह फ़ै’लाने वालों पर होगी स’ख्त का’र्रवाई 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से प्र’वासी मज’दूरों का जिले में आना जारी है। प्रखंड/ पंचायत स्तरीय क्वॉरें’टाइन केंद्रों पर प्रवा’सी मज’दूरों की संख्या में निरं’तर वृद्धि के मद्देनजर केंद्रों का सफ’ल संचा’लन, सतत अनुश्रवण एवं क्वॉरें’टाइन केंद्रों में आवासित प्रवासी श्रमिकों के लिए उप’लब्ध कराई जा रही सुवि’धाओं की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में सभाकक्ष में एक बैठक आहूत की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त सहायक समाहर्ता ,अपर समाहर्ता आप’दा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी जुड़े थे। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्दे’श देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोग बाहर से ट्रेन के माध्यम से आ रहे हैं। उन्हें रेलवे स्टेशन से रिसीव कर प्रखंड क्वॉरें’टाइन केंद्रों पर व्यव’स्थित रूप से पहुंचाया जाए। इसके लिए पूरी प्ला’निंग एवं आपसी सम’न्वय के साथ कार्य करें ताकि प्रवासी मजदूरों को असु’विधा ना हो।

इसके लिए उन्होंने परिवहन को’षांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को विशेष रुप से निर्देशित किया। उन्होंने निर्दे’श दिया कि यह भी सुनिश्चित करें कि स्वा’र्थवश कोई असामाजिक तत्व क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर अव्य’वस्था फै’लाने की को’शिश ना करें। प्रखंडों के सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर पदाधिकारी तथा उनके साथ टैग किए गए पुलिस पदाधिकारी इसका सतत अनुश्र’वण करें। जिलाधिकारी ने स’ख्त निर्दे’श दिया कि स्थानीय स्तर पर क्वॉरें’टाइन केंद्रों के संचालन के मद्देनजर अव्यव’स्था उ’त्पन्न करने वाले तत्वों के विरु’द्ध महा’मारी अधि’नियम के विभिन्न प्राव’धानों के तहत प्राथ’मिकी द’र्ज करें।

किसी भी तरह का उप’द्रव या मा’हौल खराब करनेवालो को का’र्रवाई के ज’द में लाया जाए। उन्होंने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों को निर्दे’शित किया कि अफ’वाहों से बचें। साथ ही अफ’वाह फै’लाने वाले को चि’न्हित कर ठो’स का’र्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह ने निर्दे’श दिया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुवि’धाओं का लाभ अचू’क रूप से प्रवा’सी श्रमि’कों को उपल’ब्ध करवाएं। उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता आप’दा ने कहा कि प्रवा’सी मजदूरों को सभी सुवि’धाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

उनके नाश्ता, भोजन, सहा’यता किट आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पुनः जिले वासियों से अपी’ल की है कि किसी को भी पैनि’क होने की आव’श्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आव’श्यकता है कि हम बेहद सज’ग एवं सत’र्क रहें। सोशल डिस्टें’सिंग का पाल’न करें। मास्क का उपयोग करें एवं सरकार के दिशा-निर्दे’शों का पालन करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading