PATNA : डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आज से OPD सेवा बहाल

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से सरकारी अस्पतालों में हाहाकार मचा हुआ था. लेकिन अब हलकान मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. दरअसल, बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल तत्काल के लिए स्थगित कर दी गई है. ये हड़ताल अगले 2 दिसंबर तक के लिए स्थगित की गई है. अब इस मामले में दिसंबर के पहले हफ्ते में डॉक्टरों की बैठक होने की बात कही जा रही है. माना जा रहा है कि नाराज डॉक्टरों के मुद्दे पर दिसंबर में BHASA की कार्यसमिति की बैठक होगी. उस बैठक में फैसला लिया जा सकता है.

वहीं हड़ताल खत्म होने के साथ ही साथ दिसंबर तक के लिए इसे डॉक्टरों की तरफ से सरकार को अल्टीमेटम के रूप में देखा जा रहा है. मिल रही जानकारी के मुताबिक अगर दिसंबर तक सरकार ने डॉक्टरों की पिटाई मामले में कोई कड़ा फैसला नहीं लिया तो संघ कोई बड़ा डिसीजन ले सकता है. फिलहाल BHASA और IMA दोनों ने हड़ताल को स्थगित कर दिया है.हड़ताल के खत्म हो जाने के बाद से ही आज 24 नवंबर से एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बहाल हो जाएगी. सभी डॉक्टर एक बार फिर से काम पर लौट आएंगे. लेकिन इस बीच खबर यह भी है कि भोजपुर जिले के आरा में डॉक्टरों की नाराजगी अभी भी बरकरार है.

आरा में अभी भी डॉक्टर हड़ताल खत्म करने पर राजी नहीं हैं. आज से आरा को छोड़कर पूरे बिहार में ओपीडी सेवा बहाल होगी. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के दवाब पर ये हड़ताल स्थगित की गई है.आपको बता दें कि आरा में डॉक्टरों और डीएम के बीच में विवाद के बाद से ही ये पूरा मामला प्रकाश में आया. दरअसल आरा सदर अस्पताल के डॉक्टरों का आरोप है कि जिलाधिकारी ने उन्हें जबरन अपने आवास पर बुलवाया और फिर उनकी पिटाई की गई.

वहीं जिला प्रशासन की माने तो पहले डॉक्टरों की ओर से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. इसी के बाद से आरा डॉक्टरों के सपोर्ट में पूरे बिहार के चिकित्सक उतर आए और स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading