दिल्ली से बिहार लौट रहा था युवक, रास्ते में मिली हमसफर

को’रोना वा’यरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों के पलायन की कई दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आईं जिसे लेकर केंद्र और राज्य सरकारों की खूब कि’रकिरी हुई तो वहीं कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं जिन्होंने दिल को छू लिया। लॉकडाउन में घर लौट रहे एक ऐसे जोड़े की ऐसी भी प्रेमकहानी सामने आई है जो चला तो था अकेले, लेकिन रास्ते में ही कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने शादी कर ली।

दरअसल, लॉकडाउन के चलते दिल्ली में फंसा सलमान अपने परिवार के साथ पैदल ही घर के लिए निकला था सलमान की जिंदगी का ये सुहाना सफर 18 मई को शुरू हुआ जब वह अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली से बिहार के सीतामढ़ी जिले, अपने घर के लिए रवाना हुआ था। हरियाणा के पलवल और वल्लभगढ़ के बीच सलमान अपने परिवार के साथ रूका था। वहीं, उसके पिता के एक मित्र मिल गए जो बिहार जा रहे थे। पिता के मित्र के परिवार में उनकी बेटी शहनाज भी थी। दोनों परिवार साथ-साथ बिहार के लिए निकले।

दिल्ली से बिहार लौट रहा था युवक, रास्ते में ही मिल गई हमसफर, कहा-तुझे लेकर जाऊंगा

दोनों परिवार साथ-साथ चल रहे थे। साथ खाना-पीना, रहना और साथ ही एक जगह पर रूकते थे। इस बीच सलमान और शहनाज की भी एक-दूसरे से बात हुई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला सफर के साथ चलता रहा।

सलमान और शहनाज की नजदीकी देखकर दोनों के परिवार वालों को लगा कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। लेकिन, कानपुर से चलने के बाद दोनों परिवार के बीच किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं शुरू हुई जो बढती चली गई। जब दोनों परिवार के साथ गोरखपुर पहुंचे तो दोनों के परिवार ने तय किया कि यहां से अब दोनों परिवार अलग-अलग चलेंगे।

इसपर सलमान ने अपने पिता को समझाया तो पिता ने कहा कि साथ-साथ क्यों चलें? पिता के एेसा पूछने पर सलमान के सब्र का बांध टूट गया और उसने अपने दिल की बात बता दी कि वह शहनाज को अपने साथ लेकर ही घर जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading