NMCH में को’रोना से दो की मौ’त, चार नए मामले आए सामने

राजधानी में गुरुवार को’रोना से एनएमसीएच में दो वृ’द्धों की मौ’त हो गई। शिवहर के 75 वर्षीय मृ’त किशोरी राय को कैंसर के साथ हाई जॉन्डिस से भी स’मस्या थी। जबकि सं’क्रमण से दम तो’ड़ने वाले दूसरे व्यक्ति नागेश्वर प्रसाद सिंह बेगूसराय के रहने वाले थे। वे लकवा ग्रस्त थे और इन्हें च’मकी आ रही थी।

एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों म’रीजों का मेडिसिन विभाग में इलाज चल रहा था। किशोरी राय ने जहां सुबह छह बजे तो नागेश्वर प्रसाद सिंह ने दोपहर एक बजे दम तो’ड़ा। अब बिहार में को’रोना से मौ’त का कुल आंकड़ा 28 हो गया है।

इसके साथ ही गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग से जारी पहली रिपोर्ट में पटना के चार नए को’रोना सं’क्रमित मिले। इनमें सादिकपुर और सुल्तानगंज के एक-एक तो दो पटना के रहने वाले हैं। सं’क्रमितों में 21 साल की युवती समेत 57, 28 और 22 साल के पुरुष शामिल हैं। सभी सं’क्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। नए म’रीजों को मिलाकर पटना में को’रोना के कुल मामले 268 हो गए हैं।

COVID-19

इसके पहले बुधवार को भी चार नए को’रोना सं’क्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इनमें से एक पटनासिटी के सुल्तानगंज का निवासी है। वहीं एक-एक मसौढ़ी, दुल्हिनबाजार और बाढ़ के काजीचक के रहने वाले हैं। सभी को एनएमसीएच लाया गया है। वहीं पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें बुधवार को डिस्चार्ज किया गया। इनमें से दो लोग बामेति में भर्ती बीएमपी जवान हैं। इसके साथ ही बीएमपी के सभी जवान डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अबतक पटना में सं’क्रमितों की संख्या 268 हो गई है। इनमें से 170 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 91 का विभिन्न आइसोलेशन वार्डों में इलाज चल रहा है। अबतक दो लोगों की मौ’त हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर चौधरी ने बताया कि मसौढ़ी, दुल्हिनबाजार और बाढ़ के तीनों युवक दूसरे प्रदेशों से आए हैं। बाढ़ का युवक चेन्नई से आया था, उसके माता-पिता की भी जांच कराई जा रही है। वहीं पीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. विद्यापति चौधरी ने बताया कि पटना सिटी के सुल्तानगंज निवासी 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह बुखार व बदन दर्द की शिकायत पर पीएमसीएच में भर्ती हुआ था।

Input : जागरण

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading