मनोरंजन जगत से एक के बाद एक लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। हाल ही में हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्देशक बासु चटर्जी के निधन की खबर सामने आई। वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री से भी एक बुरी खबर आई है। ‘रिंकिया के पापा’ गाने के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। धनंजय का नि’धन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। इस बात से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री शो’क में डू’ब गई है।

धनंजय मिश्रा के निध’न की जानकारी भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी ने दी है। काजल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। साथ ही धनंजय के निधन पर शो’क व्यक्त किया है।
धनंजय मिश्रा भोजपुरी के सुपरहिट गाने ‘रिंकिया के पापा’ के लिए पहचाने जाते थे। इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंस्ट्री को बेहतरीन गाने दिए हैं।