
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुज़फ़्फ़रपुर जिला के बेला थाना क्षेत्र के बेला छपरा में विवा’दित जमीन पर मकान के निर्माण को लेकर गुरुवार सुबह दो पक्षों में ज’मकर मा’रपी’ट और पथ’राव हुई जिसमे एक महिला घा’यल हो गई. सूचना पर पहुंची बेला थाना की पुलिस ने दोनों पक्षो को शां’त कराया और मौके से दो उपद्र’वियों को बाइक और एक ट्रैक्टर सहित हिरा’सत में लेकर पू’छताछ के लिए थाने ले गई.

वहीं एक पक्ष की आँगनवाड़ी सेविका ज्योति कुमारी ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले ने उनकी जमीन पर जाने वाले रास्ते को अवै’ध रूप से अतिक्र’मित कर क’ब्ज़ा कर लिया है और लॉ’क डाउन के दौरान उस पर मकान बना रहे हैं, जबकि अवै’ध क’ब्जे का विवा’द को’र्ट में चल रहा है.

ज्योति कुमारी ने बताया की आज सुबह मैं अपने स्कुटी से काम पर जा रहीं थी तभी सीमा देवी और उसके पुत्र सुधांशु कुमार ने मिलकर स्कुटी रोक का चाभी छीना और फिर दुपट्टा खिं’च कर मारपीट की. शो’रगुल सुन कर जब मोहल्लेवासी जु’टे तो वह सब घर के अंदर भा’ग गये. जबकि इस मामले को लेकर मुशहरी अंचलाधिकारी ने अगले शनिवार को जमीन मा’पी के बाद ही नि’र्माण करने की बात कही थी, उसके पूर्व ही बाहर से असामा’जिक त’त्वों को बुलवा कर सीमा देवी द्वारा जब’रन मकान का निर्माण कराया जा रहा है और पुलिस ने भी रो’कने का प्रयास नहीं किया.

वही दूसरे पक्ष की सीमा देवी का कहना कि वह अपने मकान के निर्माण कार्य मे लगी थी उसी बीच उनके पड़ोस में रहने वाली ज्योति कुमारी अपने भाई गुड्डू चौधरी और अन्य सहयोगियों के साथ आई और पि’स्तौल दिखा कर मा’रपीट करते हुए घर के समान को तोड़ फोड़ दिया, बेटी के साथ छे’ड़खानी की गई और बेटी की शादी हेतु घर मे रखे गहने और 80 हजार नगदी लू’ट ली. इस दौरान बृ’द्ध माँ का सर भी फो’ड़ दिया.

वही थानाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने बताया कि दोनों की और से मा’मले की लिखित शि’कायत मिली है, जां’च पड़ताल करते हुए 144 धा’रा के तहत का’र्रवाई की जा रही है. इस बीच दोनों प’क्षों के लोग बेला थाना पर आवेदन देने के दौरान आपस में भि’ड़ गए. थानाध्यक्ष के पहुँचने पर दोनों पक्षों को ज’मकर फट’कार लगाई गई. घटनास्थल से एक ट्रैक्टर समेत चालक और एक युवक को बाइक के साथ हिरा’सत में लिया गया था, जिनसे पू’छताछ की जा रही है. आ’रोप लगाया जा रहा है की युवक उप’द्रव फ़ै’लाने के उद्दे’श्य से पहुंचा था.


इस बीच पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली की मौके पर कै’म्प कर रही पुलिस टीम जिसमे महिला सिपाही भी शामिल हैं, उनसे सीमा देवी के पक्ष के लोगों द्वारा दुर्व्य’वहार किया गया और अपश’ब्द भी बोले गए. हालाँकि मौके से मिले एक वीडियो में अपश’ब्दों को साफ़ सुना जा सकता है. थानाध्यक्ष द्वारा काफी बुलाये जाने के बाद भी थाना पर सीमा देवी नहीं पहुंची जबकि ज्योति कुमारी आवेदन लेकर थाना पर ही बैठी रही और बेला थानाध्यक्ष को मकान निर्माण रु’कवाने की गु’हार लगाती रहीं.








