#MUZAFFARPUR के 41 मंडलों व 3223 बूथों पर होगा गृह मंत्री के बिहार जनसंवाद का लाइव प्रसारण, तैयारियां पूर्ण : रंजन कुमार

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अचानक से सरग’र्मियां तेज हो गई है. राज्य चुनाव आयोग से संकेत मिलने के बाद बिहार की सभी पार्टियां चुनाव को लेकर अब एक्टिव मोड में आ चुकी है. चूंकि वैश्विक महामारी कोरोना वाय’रस के मद्देनजर किसी भी राजनीतिक गतिविधियों पर फ़िलहाल प्रति’बन्ध है, तो ऐसे में सभी पार्टी डिजिटल और वर्चुअल प्रचार की तैयारी में पूरी तरह जुट गई है.

आगामी 7 जून को भारत के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संध्या 4 बजे बिहार जनसंवाद होना सुनिश्चित है. इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बिहार जनसंवाद हेतु की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया. उन्होंने कहा की कोरो’ना संक’ट के बीच देश दुनिया में जिंदगी थ’म सी गई थी. जिंदगी के जद्दोजहद में जनमानस में अनिश्चितता का भाव घर कर गया था की आगे क्या होगा. पूरा विश्व कोरो’ना त्रा’सदी को झे’ल रहा था.

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दृढ़निश्चयी और संकल्पित इरादों से जनमानस के साथ संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति से लेकर आकांक्षाओं की पूरी के साथ मानव जी’वन की र’क्षा हेतु जो प्रयास किये यह उसी का परिणाम है की कोरो’ना का’ल के बाद अब फिर से जिंदगी पटरी पर आनी शुरू हो गई है. इस बीच  कोरोना त्रा’सदी के बीच पहली बार गृहमंत्री अमित शाह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पुरे होने को लेकर जनसंवाद वर्चुअल रैली के माध्यम से जनसभा को सम्बोधित करेंगे.

कोरो’ना संक’ट को देखते हुए पहले की तरह राजनितिक गति’विधयां नहीं हो सकेंगी, इसलिए भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया माध्यमों व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्मों के माध्यम से जनसंवाद करेंगी. भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा की अभी तक हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओ से संवाद करने में सफलता हासिल कर चुके है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से बूथस्तरीय सप्तऋषि कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयोग भी अपेक्षा से अधिक सफल रहा है. यह अनुभव निश्चय ही जनसंवाद की सफलता को अभूतपूर्व बनाने में सहायक सिद्ध होंगे.

कोरो’ना संक’ट को लेकर हालाँकि बहुत सी चुनौ’तियाँ सामने हैं लेकिन डिजिटल माध्यमों को लेकर हमारे कार्यकर्ताओं ने जो जोश और उत्साह दिखाया है, उसने हमारे इरादों को और मज’बूत कर दिया है. प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक हमारा नेटवर्क स्थापित हो चूका है, जो इस आयोजन की सफलता में काफी अहम् भूमिका निभाने वाला है. कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में बताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा की केंद्रीय गृहमंत्री की यह वर्चुअल रैली कई मायनो में ऐतिहसिल साबित होने वाली है.

गौरतलब को की आज पुरे देश और दुनिया में किसी भी राजनैतिक दल ने इस तरह का आयोजन नहीं किया है. बीजेपी पहली राजनीतिक दल है, जिसने डिजिटल माध्यमों का इस तरह से और इतने व्यापक स्तर पर प्रयोग कर रही है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश से पंचायत स्टार तक सभी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं. मोबाइल-लैपटॉप पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ साथ हमारा लक्ष्य इसमें आम जनता की सहभागिता को भी सुनिश्चित करना है. इसके लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर इस रैली का प्रसारण टीवी स्क्रीनों पर लोकल चैनलों के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीमित संख्या में किया जायेगा.

जिले के 11 विधानसभा के 41 मंडलों में जनसंवाद की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. 417 शक्ति केंद्र के 3223 बूथों पर जनसंवाद का लाइव प्रसारण हेतु सोशल मीडिया नेटवर्किंग टीम का गठन किया गया है. कार्यक्रम प्रभारी एवं आईटी एक्सपर्ट इस जनसंवाद के प्रसारण की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.  मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी, ब्रजबिहारी पासवान और महामंत्री धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार, प्रभात कुमार और मीडिया प्रभारी प्रदुमन राणा मौजूद रहे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading