बिहार के छपरा जिले में शुक्रवार दोपहर चलती ट्रक में आ’ग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह ब्रेक मारा और केबिन से कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घ’टना दिघवारा थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर हुई। शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक में आग लगने की बात कही जा रही है।
![]()
घ’टना के संबंध में ड्राइवर ने बताया कि वह ट्रक लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान बस्तिजलाल गांव के पास केबिन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तुरंत ब्रेक मारकर गाड़ी से कूद गया। ड्राइवर को हल्की चोट भी आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
ट्रक में आग लगने की वजह से नेशनल हाइवे के दोनों तरफ वाहनों को करीब एक घंटे तक रोक दिया गया। इससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची दिखवारा थाना पुलिस ने ट्रक को साइड कराकर वाहनों का परिचालन शुरू कराया।