कार व बाइक की टक्कर में मोकामा के मराची निवासी धर्मेंद्र ताती और उसके भतीजे राहुल ताती की जान चली गई। यह हा’दसा लखीसराय के मेदनीचैकी ओपी अंतर्गत नंदपुर ढाला के पास एनएच 80 पर हुआ। हा’दसे में धर्मेंद्र की पत्नी रूबी देवी गं’भीर रूप से ज’ख्मी हुई हैं। उनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। दूसरी ओर कार चालक व एक अन्य युवक भी ज’ख्मी है। सोमवार की सुबह बाइक से चाचा-चाची व भतीजा जमालपुर के आदर्श नगर से मराची लौट रहे थे।

इसी बीच अवगिल गांव से आगे बढ़ते ही मुंगेर जा रही कार के चालक का संतुलन बिगड़ गया और टियागो कार से बाइक की सीधी भि’ड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक राहुल व चाचा धर्मेंद्र की मौके पर ही मौ’त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट’क्कर इतनी जबरदस्त हुई कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
वहीं कार गड्ढे में जाकर गिरी। घायलों को सूर्यगढ़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गं’भीर रूप से ज’ख्मी महिला को पीएमसीएच भेज दिया गया। मंराची में दो लोगों के म’रने की खबर मिलते ही पसर गया मा’तम सड़क हा’दसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौ’त के बाद मराची गाव में मा’तम का मा’हौल है।
input : जागरण