#MOTIHARI: हार्डवेयर व्यवसायी से बद’माशों ने मांगी 15 लाख की रंग’दारी

मोतिहारी के छतौनी चौक स्थित एक हार्डवेयर व्यवसायी से बद”माशों ने 15 लाख रुपये की रंग’दारी मांगी। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना के बसंतपुर गांव निवासी हार्डवेयर व्यवसायी प्रकाश कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि छतौनी में उसका प्रतिष्ठान है।

मोतिहारी में हार्डवेयर व्यवसायी से बदमाशों ने मांगी 15 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी

व्यवसायी के सेलफोन पर 11 जून से लेकर 13 जून तक नेट कॉलिंग कर रंग’दारी की मांग की गई। इस संबंध में छतौनी थाना में आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। जिस सेलफोन से रंगदारी मांगी गई है उसके सिम धारक व सेल फोन उपभोक्ता का टावर लोकेशन हैदराबाद बता रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। छतौनी थाना के पुलिस निरीक्षक मुकेश चंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

input : जागरण

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading