मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री बोले- बिना मास्क बाहर निकलने की सोचना भी ठीक नहीं

देश में को;रोना वा’यरस के बढ़ते मामलों के बीच दो दिनों की डिजिटल बैठक के पहले दिन यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ वार्ता शुरू हो गई है। आज प्रधानमंत्री मोदी उन राज्यों से वार्ता कर रहे हैं जहां कोरोना के मामलों की संख्या 20 हजार से कम है और 150 से कम लोगों की मौ’त हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा…

प्रधानमंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा, अनलॉक 1 को दो सप्ताह हो चुके हैं। इस दौरान का हमारा अनुभव भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। आज मैं आप लोगों से को’रोना वा’यरस की जमीनी हकीकत जानूंगा, आपके विचार इस महामा’री को खत्म करने में आगे की रणनीति बनाने में मदद करेंगे।

पिछले कुछ सप्ताह में विदेशों में फंसे हजारों भारतीय नागरिकों को देश वापस लाया गया है और कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस पहुंचाया गया है।  परिवहन के सगभग सभी साधनों का दोबारा संचालन शुरू कर दिया गया है, फिर भी भारत में को’रोना का वैसा असर नहीं है जैसा अन्य देशों में है।

भारत में को’रोना वायरस से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट अब 50 फीसदी हो गई है। हमारे लिए एक भारतीय की मौ’त होना भी ठीक नहीं है लेकिन यह भी सच है कि भारत उन देशों में से एक है जहां को’रोना के चलते कम मौ’त हुई हैं।

इस समय बिना मास्क या फेस कवर के बाहर निकलने की सोचना भी ठीक नहीं है। दो गज की दूरी, हाथ धोना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल बहुत आवश्यक है। बाजार खुलने और लोगों के बाहर निकलने के साथ ही ये नियम बहुत जरूरी हो गए हैं।

भविष्य में जब भारत की को’रोना वा’यरस के खि’लाफ जंग का विश्लेषण होगा, यह समय याद रखा जाएगा कि कैसे हमने एक साथ मिल कर यह ल’ड़ाई लड़ी थी और सहयोग की भावना से कैसे काम किया जाता है इसका उदाहरण पेश किया था।

हमें इस बात का हमेशा ध्यान रखना है कि हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे, उसका बढ़ना जितना रोक पाएंगे, उतनी ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी, हमारे दफ्तर खुलेंगे, बाजार खुलेंगे, यातायात के साधन खुलेंगे और उतने ही रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

pm

इस बैठक में कोरोना के प्रसार पर लगाम लगाने की रणनीति की चर्चा हो रही है। बता दें कि देश में रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। महामारी के दौरान यह प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ छठी वार्ता है।

 

भारत में लगातार पांचवें दिन 10 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या तीन लाख 43 हजार 91 हो गई है। वहीं, इस जानलेवा महामारी से अभी तक देश में 9,900 लोगों की मौत हुई है।

बुधवार यानी कल प्रधानमंत्री 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से बातचीत करेंगे। इनमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। ‘अनलॉक-1’ के तहत आम लोगों और व्यवसाय के लिए कई छूट दी गई है ताकि लॉकडाउन के कारण प्रभावित आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौट सकें।

input : अमर उजाला

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading