#MUZAFFARPUR में एटीएम फ्रॉ’ड गि’रोह के 4 शा’तिर गिर’फ्तार, दर्जनों एटीएम, नगदी व स्वैप मशीन बरा’मद

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिला पुलिस ने एटीएम क्लो’निंग कर खाते से पैसे उड़ाने वाले शातिर पंकज सहनी गिरोह के 4 युवकों को गिर’फ्तार करते हुए दर्जनों एटीएम कार्ड, नगदी, एटीएम मिनी स्वै’प मशीन, सोने चांदी के गहने मोबाइल आदि बरा’मद किया है. पुलिस गि’रफ्तार युवकों से पू’छताछ करते हुए उनकी निशानदे’ही पर छा’पेमारी में जुटी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को ब्रह्मपुरा थनाध्यक्ष द्वारा एटीएम फ्रॉ’ड गि’रोह के गिर’फ्तार 3 युवकों की निशानदे’ही के आधार पर मंगलवार शाम नगर थाना क्षेत्र के बालूघाट, वार्ड 16 के दीपनगर में छा’पेमारी कर एक सेवानिवृत पशुपालन अधिकारी के घर में किरा’येदार के रूप में रह रहे एक युवक को गि’रफ्तार किया है. गि’रफ्तार युवक की पहचान औराई प्रखंड के बसुआ निवासी आदित्य ठाकुर उर्फ़ गोलू ठाकुर के रूप में हुई है.

बताया जाता है की गिर’फ्तार गोलू पंकज सहनी के एटीएम फ्रॉ’ड गिरो’ह का सक्रि’य सदस्य है. तलाशी के दौरान उसके घर से पुलिस ने दर्जनों एटीएम कार्ड, सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल, स्वैप मशीनआदि ब’रामद किया है. गिरफ्तार गोलू ठाकुर की पत्नी ने बताया की गोलू ने किसी से क’र्ज ले रखा था इस को लेकर कोई ब्लै’कमेल कर उससे यह काम करवाता था. यह गैरका’नूनी कार्य गोलू से कौन करवाता था उसे यह जान’कारी नहीं है.

मामले में नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष कुमार रवि ने बताया की वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिशा निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक ने नेतृत्व में छा’पेमारी के दौरान बालूघाट से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उसके घर से तला’शी के दौरान एटीएम कार्ड समेत कई सामान बरा’मद किया गया है. मामले में पुलिस की जां’च अभी जारी है.

बता दें की इससे पूर्व बीते सोमवार को ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा चौक के समीप के एटीएम मशीन से दो संदि’ग्धों द्वारा छे’ड़छाड़ कर पैसे निकालने का प्रयास करने की जानकारी मिलने पर ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष ने घे’राबं’दी कर दोनों की दबो’च लिया। तला’शी के दौरान उनके पास से एक पि’स्तौल, दो बाइक, आधा दर्जन एटीएम कार्ड और 24 हजार रूपए नगदी ब’रामद किया गया. पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने के साथी की जानकारी पुलिस को दी, जिसे पुलिस द्वारा जा’ल बिछाते हुए लक्ष्मी चौक पर बुला कर पक’ड़ लिया गया.

पुलिस के ह’त्थे चढ़े उक्त युवक की पहचान एटीएम फ्रॉ’ड गि’रोह के शा’तिर पंकज सहनी का भाई पप्पू सहनी बताया जाता है. पप्पू पूर्व में भी कलमबाग चौक के एक एटीएम में फ’र्जीवाड़ा कर चूका था, जिसके तहत उसके खि’लाफ काजीमोहम्मदपुर थाना में मामला भी द’र्ज है. पुलिस उपाधीक्षक नगर राम नरेश पासवान की उपस्थिति में काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष मो. शुजाउद्दीन और ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने पूछताछ की.

पू’छताछ के क्रम में उनकी निशानदे’ही पर गि’रोह के स’रगना पंकज सहनी की गिर’फ़्तारी के लिए डीएसपी टाउन के नेतृत्व में मिठनपुरा थाना, काजीमोहम्मदपुर थाना और ब्रह्मपुरा थाना ने तिनकोठिया निवासी नर्तकी मुस्कान के घर पर छा’पेमारी की. हालांकि छा’पेमारी के दौरान वह फ’रार मिला, पंकज की गर्लफ्रेंड मुस्कान ने बताया की की वह झ’गड़ा कर रविवार को ही निकल गया था. पुलिस को आशं’का है की पंकज सहनी तिनकोठिया में ही रहकर गि’रोह का संचा’लन करता हैं. पुलिस ने मुस्कान का मोबाइल ज’प्त कर लिया है, जिसके सीडीआर के आधार पर काल डिटे’ल निकालने की कवा’यद की जा रही है.

पुलिस उपाधीक्षक नगर राम नरेश पासवान ने बताया की 24 घंटों में एटीएम फ्रॉ’ड गिरोह के 4 युवकों की गिर’फ़्तारी की गई है, साथ ही दर्जनों की संख्या में एटीएम कार्ड, एटीएम क्लोनिंग मशीन आदि बरा’मद किया गया है. पुलिस छा’नबीन में जुटी है, पूछताछ के दौरान गिर’फ्त में आये आरो’पितों ने अपने अन्य साथियों के नाम ठि’काने पुलिस को बताये हैं, जिसके आधार पर मामले में अभी और गिर’फ्तारियां संभव हैं.

गिर’फ्तार युवकों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वे सभी किसी भी एटीएम के पास पहुँच कर शि’कार का इंतजार करते थे. कमजोर वृद्ध महिला, पुरुषों व एटीएम की कम जानकारी वालों को ही अपना शि’कार बनाते थे. उनके एटीएम में घुसते ही उन्हें झां’सा देकर एटीएम बदल कर पिन डाल कर दूसरे एटीएम के द्वारा रुपयों की निका’सी कर लेते थे.

एटीएम में कार्ड डालने वाले स्थान पर छोटा सा दिखने वाला स्वैप मशीन फिट कर देते थे और झां’सा देकर उपभोक्ता का गुप्त पिन मशीन के माध्यम से रिकॉर्ड कर लेते थे, या एटीएम क्लो’न कर गु’प्त पिन हासिल करने के उपरांत और अहले सुबह पैसे किया नि’कासी करते थे. क्लो’न मशीन के द्वारा डुप्ली’केट एटीएम कार्ड तैयार कर घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग या एक दूसरे के बैंक खातों में पैसे ट्रां’सफर कर निकल लेते थे.

गौरतलब हो कि 7 जनवरी 2019 को भी एटीएम फ्रॉ’ड गि’रोह पंकज सहनी गि’रोह के ‘पंकज बिजनेस मैनेजमेंट’ से जुड़े दो शा’तिरों क्रमशः रमतोमहा निवासी नीतेश कुमार व कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहां खर्गी निवासी रोहित कुमार को पानापुर इलाके के पखनाहा स्थित एक होटल के पास पुलिस ने खदे’ड़कर गि’रफ्तार किया था. इनके पास से पुलिस को छि’नतई के चार एटीएम कार्ड, पि’स्टल की मैग’जीन, 7.65 बो’र की दो गो’ली व दो मोबाइल बरा’मद किया गया था. गिरोह का मधुबन कांटी से लेकर पानापुर ओपी व कांटी इलाके, मीनापुर में बड़ा गैंग सक्रिय है. इसके पांच दर्जन आरो’पित पूर्व से ही चि’ह्नित हैं.

इससे पूर्व भी 17 नवम्बर 2018 की देर शाम तत्कालीन नगर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने एटीएम फ्रॉ’ड गि’रोह के आठ शा’तिरों को नगर थाना इलाके के शुक्ला रोड में एक नर्तकी के ठि’काने से गिर’फ्तार किया था. पुलिस छा’पेमारी में तत्क्षण तीन बदमाश पकड़े गये थे जिनके पास से भारी संख्या में एटीएम कार्ड बरा’मद हुए थे. पूछताछ के आधार पर इन तीनों नें अपने 11 साथियों के नाम बताए थे जिनमें से ताब’ड़तोड़ छा’पेमारी कर पांच आरो’पितों को पुलिस ने दबो’च लिया था. उनके पास से भी भारी संख्या में एटीएम कार्ड और एक बोलेरो भी ज’ब्त किया गया था.

इन जालसाजों से ऐसे बचें

1. जिस ATM का इस्तेमाल करते हैं, वहां इस बात की जां’च जरूर करें कि कोई दूसरा स्लॉट तो कीबोर्ड पर नहीं चिपका हुआ है.
2. इस बात का जरूर ध्यान रखें कि ATM कीबोर्ड के आसपास कोई सी’क्रेट कैमरा तो नहीं लगा है जो आपकी डिटेल्स चोरी करने के लिए लगाया जाता है.
3. जब एटीएम से पैसा निकालें, तो किसी अं’जान शख्स को आसपास खड़ा नहीं होने दें.
4. अगर एक जगह दो मशीन लगी है तो की बोर्ड को दूसरे हाथ से कवर कर पास’वर्ड और अन्य जानकारी डालें. ऐसा करने से दूसरा शख्स आपके कार्ड की जानकारी नहीं हासिल कर पाएगा.
5. अगर POS मशीन से स्वा’इप करना है तो यह काम अपने सामने करवाएं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading