बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्मह’त्या से एक तरफ लोग हैरान- परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उनकी मौ’त पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कुछ सितारों और लोगों का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्मह’त्या बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद और मठाधीशों की वजह से हुई हैं। हालांकि उन्होंने आत्मह’त्या करने का फैसला क्यों किया यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बीच भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने बॉलीवुड के निर्माताओं के खि’लाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

निशिकांत दुबे भाजपा सांसद भी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शो’क प्रकट किया। साथ ही निशिकांत दुबे ने बॉलीवुड के उन निर्माताओं के खि’लाफ केस दर्ज करने की मांग की जिनकी वजह से सुशांत सिंह राजपूत ने आत्मह’त्या जैसा कदम उठाया। निशिकांत दुबे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त को लेकर ट्वीट और अपना एक वीडियो भी साझा किया।
निशिकांत दुबे ने वीडियो में कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त की न्यायिक जांच होनी चाहिए। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में माफियागिरी और सिंडिकेट को खत्म करने के लिए पूर्वांचल के कलाकारों को संघर्ष का बिगुल फूंकना चाहिए। यह फिल्म इंडस्ट्री पूर्वांचल, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों से चलती है, लेकिन इन जगहों से गए बच्चे जब मुंबई की ओर रुख करते हैं तो सिर्फ अमिताभ बच्चन को छोड़ दिया तो उनको किस तरह से परेशान और प्र’ताड़ित किया जाता है और कैसे वह आत्मह’त्या या भी’ख मांगने के लिए मजबूर हो जाते हैं’।

निशिकांत दुबे ने वीडियो में आगे कहा, ‘एक समय था जब फिल्म इंडस्ट्री में दाउद इब्राहिम का कब्जा था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे इंडस्ट्री का दर्जा देकर ठीक करने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद एक बड़ा सिंडिकेट आ गया जिसमें भाई- भतीजावाद हावी है। अगर कोई पूर्वांचल या अन्य राज्यों का कलाकार जाना चाहता है तो उसे दलाली में, करप्शन में प्रताड़ित करने की कोशिश की जाती है’।
निशिकांत दुबे वीडियो में अपनी बात खत्म करते हुए कहते हैं, ‘पूर्वांचल के कलाकारों को सरकार पर दबाव बनाना चाहिए कि वह अपनी एक अलग फिल्म इंडस्ट्री बनाएं। और जिन निर्माताओं ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म का बायकॉट किया था या फिल्म से निकाला था, उनके खिलाफ एफआईआर करके आत्मह’त्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करना चाहिए’। सोशल मीडिया पर निशिकांत दुबे का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
input : अमर उजाला