भाई- भतीजावाद और स्टार किड्स को अनफॉलो करने पर इरफान खान के बेटे ने दिया ऐसा जवाब

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्मह’त्या के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर से भाई- भतीजावाद को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ सितारों और लोगों ने सुशांत की मौ’त के बाद कहा है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद का शिकार थे। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्मह’त्या क्यों की यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बीच दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल ने भाई- भतीजावाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने भाई- भतीजावाद के मुद्दे पर बात करते हुए बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक और स्टार किड्स को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की बात कही थी। जिस पर बाबिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। यूजर ने लिखा, ‘स्टार किड्स को अनफॉलो करो, यह पब्लिक है जो उन्हें मशहूर करती है और यह समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद के खि’लाफ आवाज उठाने का है’।

बेटे के साथ इरफान

यूजर ने आगे लिखा, ‘हम इन लोगों की फिल्मों को बैन नहीं कर सकते लेकिन हम इनके सोशल मीडिया हैंडल को बायकॉट कर सकते हैं जिससे यह पैसा कमाते हैं। यह समय है न्याय और कंगना को सपोर्ट करने का’। इस पर बाबिल ने दिल जीतने वाला जबाव दिया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बाबिल ने अपने जवाब में लिखा, ‘भाई तो मेरी यहीं उम्मीद रहेगी कि मैं अपनी मेहनत और परफॉर्मेंस से आपका दिल इतना खुश कर दूं कि आपको ये लगे ही ना कि मेरे सफर में कुछ गलत हुआ है’। सोशल मीडिया यूजर उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

input : अमर उजाला

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading