
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर जिले में लगातार कोरो’ना वाय’रस नामक संक्र’मण तेजी से अपने पैर पसार रहा है. मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को एक बार पुनः एक साथ 16 और कोरो’ना संक्र’मित मरी’ज मिलने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही मुज़फ्फरपुर जिले में कोरो’ना संक्र’मित मरी’जों की संख्या बढ़कर 194 हो गई है. जिला प्रशासन द्वारा जारी बयान के अनुसार पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 07 मरीजों का सम्बन्ध मुशहरी प्रखंड, 06 मरीजों का सम्बन्ध मड़वन प्रखंड से, 01 मरीज काँटी से, सरैया से 01 मरीज और बोचहां से एक मरी’ज का सम्बन्ध है. जिला प्रशा’सन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 35 ए’क्टिव केस हैं. जानकारी हो की कोरो’ना संक्र’मण से कटरा निवासी एक व्यक्ति समेत दो की पूर्व में ही मौ’त हो चुकी है.

जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना वायरस के सामुदायिक संक्रमण की शुरुआत हो चुकी है, जिसे लेकर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा एसकेएमसीएच के आसपास के टोलों को चिन्हित करते हुए कन्टे’नमेंट जोन भी बनाया गया था, जिसे अब हटाने की कवायद की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा कोरो’ना संक्र’मित मरी’जों की पु’ष्टि की है. जो मरी’ज कोरो’ना पॉजि’टिव पाये गये हैं उसे विहित प्रक्रिया के तहत आइ’सोलेट किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने बताया कि पॉजि’टिव पाए गए सभी मरी’जों को कोविड के’यर सेंटर में स्थानां’तरित कराने का निर्दे’श दिया गया है. मेडिकल टीम संक्र’मित पाए गए मरी’जों का निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत इला’ज कर रही है.

जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि पॉजि’टिव पाए गए सभी मरी’जों के नजदीकी संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है. उनकी भी जां’च कराई जाएगी. स्वास्थ विभाग की टीम लगातार काम कर रही है. जिले में 42 दिनों में पॉजि’टिव के’सों की संख्या बढ़कर 194 हो गई है. हालांकि कोविड केयर सेंटर से अब तक 158 मरीज स्व’स्थ हो कर अपने घर जा चुके हैं जहाँ सभी को होम क्वैरे’न्टाइन में रहने के स’ख्त निर्देश दिए गए हैं. कोरो’ना से जं’ग जीतने वाले सभी को जिलाधिकारी ने बधाई देते हुए होम क्वारं’टाइन में रहने का निर्दे’श दिया है.
जिलाधिकारी ने शहरवासियों से अपी’ल की कि निर्धारित मापदंड का पालन करें. बिना मास्क लगाए घर से बाहर नहीं निकलें. शारीरिक दू’री का पूरी तरह पा’लन करें. कोरो’ना संक्र’मण को फै’लने से रोकने का यही एकमात्र रास्ता है जिससे इस महामा’री को फै’लने से रोका जा सकता है.

बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बिहार में कोरो’ना वाय’रस संक्र’मण के शुक्रवार को 138 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरो’ना संक्र’मितों की कुल संख्या बढ़ कर 7178 हो गयी है. वहीं, दरभंगा में दो, नालंदा में एक, नवादा में एक और सारण में एक मरी’ज की मौ’त पिछले 24 घंटे में हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोविड-19 से अब तक म’रने वालों की संख्या बढ़ कर 49 लोगों की मौ’त हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार 19 जून तक 1,45,562 सैंपलों की जांच हो चुकी है.

देश में बढ़ते कोरो’ना संक्र’मण के मामले अब डराने लगे हैं. पिछले कुछ दिनों से देश में लगातार 9 हजार से अधिक संक्र’मितों के नये मामले आ रहे हैं. भारत ने तो कोरो’ना संक्र’मितों की संख्या के मामले मेें इटली को भी पीछे छोड़ दिया है और दुनिया में सबसे अधिक COVID-19 के केस वाले देशों में स्पेन, इटली, यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है. भारत का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है. भारत में मौ’तों की संख्या में भी इजा’फा हुआ है. कोरो’ना वाय’रस के बढ़ते संक्र’मण के बीच एक खबर आ रही है. इधर दा’वा किया जा रहा है कि देश में कोरो’ना वाय’रस का अब अं’त करीब आ गया है. शो’ध में दा’वा किया जा रहा है कि सितंबर के मध्य तक कोरो’ना वाय’रस भारत में पूरी तरह से ख’त्म हो जाएगा.

पहले भी शो’ध में दा’वा किया गया था कि जून-जुलाई में कोरो’ना का क’हर भारत में अधिक होगा. इसका असर दिखने भी लगा है, पिछले कुछ दिनों से 24 घंटे में संक्र’मितों की संख्या देश में 9 हजार से अधिक पाई जा रही हैं. केंद्र सरकार के स्वा’स्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में रि’कॉर्ड 13,586 नये कोरो’ना पॉजि’टिव मिले हैं. हालांकि अध्ययन में यह भी बताया गया था कि कोरो’ना के खि’लाफ जंग में लॉ’कडाउन का काफी अ’सर हुआ है.
