बेटी को दु’ष्कर्म और जान से मा’रने की ध’मकी मिलने पर भड़’कीं सोनी राजदान, जानें क्या कहा

सोशल मीडिया पर सेलेब्स को ट्रोल करने का सिलसिला तो चलता ही रहता है। लेकिन इन दिनों ये सिलसिला कुछ ज्यादा ही हो गया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई सेलेब्स को नेपोटिज्म का नाम लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स तो अपशब्दों का प्रयोग भी करते हैं। हाल ही में इस बारे में आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने कहा था कि वो इस मामले में लीगल एक्शन लेने वाली हैं। जिसके बाद अब उनकी मां सोनी राजदान भी इस मामले पर भ’ड़क गई हैं।

बीते दिन शाहीन ने बताया था कि सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें और उनके परिवार को दु’ष्कर्म और जान से मा’रने की धम’कियां दे रहे हैं। शाहीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्क्रीनशॉट साझा करते हुए बताया था कि लोग सोशल मीडिया पर भट्ट परिवार के खि’लाफ भ’द्दी- भ’द्दी बातें लिख रहे हैं। वहीं अब इस घट’नाक्रम पर शाहीन की मां सोनी राजदान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

alia, shaheen, soni razdan

सोनी ने भी अब सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का समर्थन किया है। सोनी ने इंस्टाग्राम पर शाहीन की पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में सोनी लिखती हैं, ‘इंस्टाग्राम मैं उम्मीद करती हूं कि आप इसे पढ़ रहे हैं और इन बातों पर कुछ ध्यान देंगे। क्योंकि ये आपको दि’क्कत की जड़ तक ले जाएगा। बहुत आसान है ना गा’ली बकने वालों को जाने देना। खुद को बचाए रखना।’

आगे सोनी कहती हैं, ‘उन्हें हमें यूं गाली देते रहना और उन्हें बचाने के लिए कार्रवाई करना। ये बुनियादी रूप से और आधारभूत तरीके से गलत है। जब बात बहुत बढ़ जाती है तो इसके सोर्स को ही रोक दिया जाता है। और घटिया गा’लियां बकने वालों को उनका मजा मिल जाता है। इतने लंबे वक्त में सोशल मीडिया सबसे अनसोशल चीज बन चुका है क्योंकि इसे चलाने वाले गालियों को रोकने के लिए कुछ खास नहीं कर रहे हैं।’

input : अमर उजाला

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.