SHEOHAR : तरियानी छपरा में युवक को गोली लगी, इलाज कराने आज पहुंचा अस्पताल

SHEOHAR : तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 तरियानी छपरा निवासी 40 वर्षीय जय नाथ सिंह अपने दाएं पैर मे गोली लगने की घटना को लेकर डरे सहमे  आज सरोजा सीताराम अस्पताल शिवहर में इलाज कराने पहुंचे हैं। घायल तरियानी छपरा वार्ड नंबर 3 के स्वर्गीय पुनर सिंह के पुत्र जय नाथ सिंह है। घायल ने बताया है कि कल देर शाम तकरीबन 9 बजे के बाद मैं छपरा चौक के सुरेश बाबा स्थान के पास पोखर के किनारे पेशाब कर रहा था।

तभी पीछे से किसी व्यक्ति ने गोली चलाई जो मेरे दाहिने पैर घुटना के नीचे छूते हुए निकल गया  मैं घायल होकर  वहीं गिर गया। वहां पर स्थानीय 4 लोगों को भागते हुए गोली चलाने वाले को देखने की बात भी कही है, सरोजा सीताराम अस्पताल में इलाज करा रहे घायल ने बताया है कि मैंने किसी तरह अपने पैर में पट्टी बांध थाने पहुंचा।

परंतु तरियानी छपरा थाना द्वारा मामूली सा झगड़ा बता कर हमें जाने को कह दिया गया,  और मैं रात भर किसी तरह समय बिताया सुबह में इलाज कराने शिवहर आ गये।  और  इलाज करा रहा हूं , पूर्व से हमारे पड़ोसी के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। ऐसा लगता है महिलाओं लोग गोली चलाए होगें। जो जांच में पता चलेगा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया है अगर सही में गोली चली है तो वह व्यक्ति सामने क्यों नहीं आ रहा है, अगर तरियानी छपरा थाना शिकायत दर्ज नहीं किया तो वह वरिय अधिकारियों के समक्ष जाना चाहिए था । फिर भी इस मामले की जांच एसडीपीओ राकेश कुमार के द्वारा कराई जाएगी सही तथ्य सामने आने पर ही  आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading