
SHEOHAR : शिवहर में इन दिनों बाईक चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। आज शिवहर समाहरणालय कैम्पस से उचक्कों ने एक बाईक उडाई , कल मछरी हटा से एक बाईक उचक्कों ने उड़ाई थी। शिवहर समाहरणालय कैंपस में कमरौली निवासी कृष्ण नंदन राम वार्ड नंबर 5 थाना पिपराही जिला शिवहर के पैशन प्रो गाड़ी चोरी हो गई है गाड़ी का नंबर है। बीआर 55A O863 ।

हालांकि कृषणनंदन राम ने समाचार लिखे जाने तक थाना में इसकी शिकायत दर्ज नहीं किया है। शिवहर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा हैं। कल भी एक बाईक चोरी हुई थी। जिसकी पड़ताल की जा रही है। आज भी समाहरणालय कैम्पस से बाईक चोरी हुई है । जिसकी भी सीसीटीवी कैमरे से पड़ताल किया जा रहा है । जल्द ही बाईक चोरी पुलिस की गिरफ्त में आयेगें।