को’रोना का’ल में तेज प्रताप को होटल में कमरा देना मालिक को पड़ा महंगा, प्राथमिकी दर्ज

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए गुरुवार को रांची गए थे. इस दौरान तेज प्रताप यादव रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित होटल कैपिटल रेजिडेंसी में कमरा नंबर 507 में रुके थे. जिसके बाद होटल के मालिक और मैनेजर दुष्यंत कुमार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. रांची के अंचल अधिकारी के बयान पर चुटिया थाना में धारा 188/ 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

.jpg

पुलिस को सूचना मिली कि तेज प्रताप होटल में ठहरे हुए हैं. पुलिस की टीम अंचलाधिकारी के साथ होटल पहुंची. पुलिस ने जबरन होटल खुलवाया और कमरा नंबर 507 में जाकर देखा तो वहां तेजप्रताप मौजूद थे. पुलिस के अनुसार सरकार का सख्त आदेश है कि कोई होटल नहीं खुलेगा इसके बाद भी कैपिटल रेजिडेंसी में तेज प्रताप को अपने कमरे में ठहराया.

royal faishon1

रिम्स निदेशक बंगला में इलाजरत लालू प्रसाद से उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को मुलाकात की. रिम्स आने के बाद उन्हें सीधे माईक्रोबायोलॉजी विभाग (लेबोरेटरी) में ले जाया गया। जहां कोविड जांच के लिए उन्होंने सैंपल दिया. दोपहर 1:10 बजे रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे. घंटे भर तक बातचीत के बाद दोपहर 3 बजे वहा से निकले. महुआ सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि पूरे बिहार से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी.

झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रफुल्ल शाहदेव ने आरोप लगाया था कि तेज प्रताप 60 गाड़ियों के काफिले के साथ रांची आए. उनके साथ में करीब 300 आदमी थे. ऐसे में हेमंत सोरेन की सरकार ने कैसे उन्हें झारखंड में बिना पास के आने की इजाजत दी. हेमंत सोरेन की सरकार और रांची पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए.

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading