
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक मिर्जा अख्तर बेग द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। पारू, बरूराज, मीनापुर, कांटी, साहेबगंज विधान सभा क्षेत्र के लिए श्री अख्तर को चुनाव आयोग द्वारा व्यय प्रे’क्षक बनाया गया है।

बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को दिए गए कार्यों को समय पर पूर्ण करने का निर्दे’श दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिए गए निर्दे’शों का समय पालन करना सुनिश्चित करें. निर्दे’श दिया कि अभ्य’र्थियों के निर्वाचन व्यय, लेखा जां’च करना एवं लेखा पं’जी की जां’च का कार्यक्रम तैयार करें. सभी अभ्यर्थियों की इसकी सूचना देना, चुनाव ल’ड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रतिदिन का व्यय लेखा संधा’रित /जां’च करने के लिए कहा गया। प्रचलित बाजार दर के अनुसार निर्वाचन प्रचार अभियान में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों जैसे टेबल, कुर्सी, लाउ’डस्पीकर, पोस्टर, बैनर, वाहन आदि के विवरण तैयार करने के सम्बंध में आवश्यक जानकारी से भी उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया।

बैठक में उन्होंने फ्लाइंग स्क्वायड टीम, वीडियो सर्वि’लेंस टीम, वीडियो Viewing टीम, एमसीएमसी सेल के नोडल से अभी तक किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली एवं निर्देश दिया कि मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनि’श्चित करें। व्यय एवं अनुश्र’वण कोषांग के नोडल पदाधिकारी गोपाल अग्रवाल ने बताया कि बैठक के बाद व्यय प्रे’क्षक ने व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग का नि’रीक्षण किया। साथ ही नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली एवं इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्दे’श उनके द्वारा दिया गया.

बैठक में व्य्य अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी गोपाल अग्रवाल एवं एमसीएमसी कोषांग के नोडल अधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी
उपस्थित थे।
