
–पुरनहिया थाना अन्तर्गत हथिसार गॉव में श्री नारायण सिंह (जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्’याशी) की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर देने की घ’टित घ’टना का हुआ सफल उद्भे’दन, अप’राधी गि’रफ्तार.
-अपरा’धिक गि’रोह के बीच वर्चस्व एवं प्रतिद्वं’दता को लेकर की गई ह’त्या.

SHEOHAR (ARUN KUMAR) : एशिया के अति सुर’क्षित माने जाने वाले तिहाड़ जे’ल में ह’त्या की सा’जिश रची जा रहीं है. सा’जिश रचने के साथ ही उसे मूर्त रूप देने और उसे अंजा’म तक पहुंचाने के लिये जे’ल से व्हाट्सप्प कॉल कर आदेश दिये जा रहे हैं. यह हम नहीं कह रहें बल्कि उत्तर बिहार के गैं’गस्टर की ह’त्या में शामिल शू’टरों ने पुलिस के समक्ष इस बात का खु’लासा किया है.

उन्होंने पुलिस को बताया है कि तिहाड़ जे’ल में बंद विकास झा उर्फ़ कालिया गैं’गस्टर संतोष झा की ह’त्या के लिये श्रीनारायण मुखिया को जि’म्मेवार मानता था और उसने ही श्रीनारायण की ह’त्या की पूरी साजिश रची थी. संतोष झा की ह’त्या का बदला लेने और अपना वर्च’स्व कायम करने के लिये ही तिहाड़ जे’ल में बंद विकास झा उर्फ़ कालिया ने श्री नारायण की ह’त्या का फर’मान जारी करते हुये अपने गुर्गों को व्हाट्सअप कॉल कर आदेश दिया था. पुलिस के ह’त्थे चढ़े नीरज पाठक उर्फ़ चाइनीज ने यह भी खु’लासा करते हुए बताया कि-ह’त्याकां’ड को अंजाम देने के लिए कुल 3 लोग मौके पर थे.

उन्हें बताया गया था की राजद से टिकट लेने के लिये श्री नारायण लगातार तेजस्वी यादव के संपर्क में है और तेजस्वी के आवास और पार्टी कार्यालय का च’क्कर लगा रहे है. ह’त्याकांड की सा’जिश के दौरान तेजस्वी यादव के आवास या पार्टी कार्यालय के समीप ही श्री नारायण का काम त’माम करने की पूरी प्ला’निंग कर ली गईं थी. नीरज पाठक ने मीडिया के समक्ष यह भी बताया की ह’त्याकां’ड को अंजा’म देने के दौरान तिहाड़ जे’ल से विकास झा उर्फ़ कालिया व्हाट्सप्प कॉल के माध्यम से लगातार संप’र्क में था.

पुलिस के समक्ष उसने बताया कि-श्री नारायण पर पहले गौरी शंकर महाराज उर्फ़ किशन झा ने गो’ली चलाई, उसके बाद उसने भी गो’ली चलाई, पर 2 गो’ली च’लने के बाद ही उसका पि’स्टल लॉ’क हो गया. गो’लीबा’री से पूर्व ही उनका एक अन्य सहयोगी सीतामढ़ी जिले के रून्नी सैदपुर थाना क्षेत्र के मानिक चौक पछियारी टोला निवासी बाबुसाहेब झा बाईक से पहले ही फ’रार हो गया था. उसने मीडिया के समक्ष बताया कि-काम हो जाने के बाद अच्छी रकम मिलने कि बात कही गयी थी. नीरज ने बताया की उन्हें इस काम के 5-6 लाख रपये मिलने कि उम्मी’द थी.

गत 24 अक्टूबर की संध्या 7 बजे शिवहर जिले के पुरनहिया थाना अन्तर्गत हथिसार गॉव में बिहार विधान सभा चुनाव 2020 में शिवहर विधान सभा के जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री नारायण सिंह को अपरा’धकर्मियों के द्वारा गो’ली मारकर जख्मी कर दिया गया था. इस गो’लीबा’री के क्रम में हथिसार के संतोष कुमार, आलोक रंजन तथा नयागॉव के अभय सिंह घा’यल हो गए. गो’ली लगने के कारण श्री नारायण सिंह एवं संतोष कुमार गं’भीर रूप से ज’ख्मी हो गए. सभी घा’यलों को ईला’ज हेतु पहले शिवहर सदर अस्प’ताल फिर स्थिति की गंभी’रता को देखते हुए सीतामढ़ी स्थित एक निजी न’र्सिंग होम में भ’र्ती कराया गया था, जिसमें श्री नारायण सिंह एवं संतोष कुमार की ई’लाज के क्रम में मृ’त्यु हो गईं थी, वहीं अन्य घा’यलों का ईला’ज चल रहा है तथा वर्तमान में वे खतरे से बाहर बताये जा रहें हैं.

गो’लीबा’री के बाद भाग रहे दो शू’टरों क्रमशः सीतामढ़ी जिले के रून्नी सैदपुर थाना क्षेत्र के मानिक चौक निवासी गौरी शंकर महाराज उर्फ़ किशन झा और सीतामढ़ी जिले के बथनाहा, पीएचसी के पास बथनाहा पूर्वी टोला निवासी नीरज पाठक उर्फ चाईनीज को मौके पर ही ग्रामीणों ने खदे’ड़ कर प’कड़ लिया और उनकी ज’मकर पि’टाई कर दी थी. जिससे दोनों अपरा’धकर्मी गंभी’र रूप से घा’यल हो गए थे. जिसमें गौरी शंकर महाराज उर्फ़ किशन झा को अस्प’ताल लाने पर मृ’त घो’षित कर दिया गया. वहीं नीरज पाठक उर्फ चाईनीज को एक अवै’ध पिस्टल के साथ हि’रासत में लेकर विशेष अनुसं’धान दल के द्वारा प्रत्येक बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक पू’छताछ की गई.

इस बाबत प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिवहर एसपी संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि-पारंपरिक एवं वैज्ञानिक पद्यति से अब तक किए गए अनुसं’धान से इस ह’त्या कां’ड का सफल उ’द्भेदन हो चुका है. इसमे शामिल अपरा’धकर्मियों को चिन्हित कर लिया गया है. अब तक के अनुसं’धान से इस घट’ना के मुख्य सा’जिशकर्ता के रूप में दिल्ली के तिहाड़ जे’ल में बं’द विकाश झा उर्फ कालिया को चि’न्हित किया गया है, जो संतोष झा गि’रोह का सदस्य है तथा झा की ह’त्या के बाद इस गि’रोह का सरगना बन गया है. यह घटना संतोष झा की ह’त्या का बद’ला लेने तथा अपना वर्च’स्व स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है.

विकाश झा उर्फ कालिया पुरनहिया के दोस्तियां निवासी संतोष झा की ह’त्या के लिए श्री नारायण सिंह को जि’म्मेवार मानता था तथा अपने शा’र्गिदो को इस ह’त्या को अंजा’म देने हेतु लगाया गया था. ज्ञातव्य हो कि श्रीनारायण सिंह का भी लंबा अपरा’धिक इति’हास रहा है तथा लगभग 30 गं’भीर कां’डों में अभि’युक्त थे. गिर’फ्तार नीरज पाठक के स्वी’कारोक्ति ब’यान के उपरांत यह भी सा’फ हो गया की कु’ख्यात विकाश झा उर्फ कालिया तिहाड़ जे’ल से मोबाईल द्वारा अपने गि’रोह को संचा’लित कर रहा है और वाट्स एप्प कॉल के माध्यम से अपरा’धिक घट’नाओं को अंजा’म दे और दिलवा रहा है.

गिर’फ्तार किए गए अभि’युक्त ने यह विस्तार से बताया है कि विकास झा उर्फ कालिया तिहाड़ जे’ल से वाट्स एप्प कॉल कर लगातार निर्दे’श दे रहा था. गिर’फ्तार किए गए अभि’युक्त ने स्वीकार किया है कि लगभग दो-ढ़ाई माह पूर्व विकाश झा के द्वारा इनलोगों को श्री नारायण सिंह की ह’त्या करने का निर्दे’श दिया गया था. इनलोगों ने पटना में 21-22 दिनों तक कैम्प कर विभिन्न राजनीतिक दल के पार्टी कार्यालय भ्रमण के दौरान श्री नारायण सिंह की ह’त्या करने का प्रयास किया था, लेकिन सफ’ल नहीं हो सके. नामांकन के दिन भी इनलोगों के द्वारा श्री नारायण सिंह की ह’त्या का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस की भारी बंदो’बस्त एवं सत’र्कता के कारण वे सफल नहीं हो सके.

पिछले कुछ दिनों से ये लोग श्री नारायण सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र भ्रमण में उनका पी’छा कर रहे थे. घटना के दिन गौरी शंकर महाराज, नीरज पाठक एवं बाबू साहब झा तीनों एक वाईक पर सवार होकर आए तथा गौरी शंकर महाराज एवं नीरज पाठक श्री नारायण सिंह के साथ चल रहे समर्थकों की भी’ड़ में शा’मिल हो गए तथा मौका देखकर श्री नारायण सिंह के बिल्कुल करीब आकर गो’ली चला दी, जिससे वे गंभी’र रूप से ज’ख्मी हो गए तथा इलाज के दौरान उनकी मृ’त्यु हो गई तथा दो अन्य भी इस घ’टनाक्रम में ज’ख्मी हुए तथा

हथिसार गॉव के निवासी संतोष कुमार, जो भी’ड़ में उनके साथ-साथ चल रहे थे, उन्हे भी गो’ली लगी तथा इनकी भी मृ’त्यु ईलाज के दौरान हो गई. शिवहर एसपी श्री कुमार ने बताया कि अनुस’न्धान के दौरान इस घ’टना को कुल तीन युवकों के द्वारा घट’नास्थल पर अं’जाम दिया गया है तथा गिर’फ्तार किए गए युवक नीरज पाठक के पास से अवै’ध आ’ग्नेयास्त्र ब’रामद किया गया है. इस प्रकार इस घ’टना का सफल उ’द्भेदन हो चुका है तथा यह मामला अपरा’धिक गि’रोह के बीच वर्च’स्व एवं प्रतिद्वं’दता को लेकर अंजाम दिया गया है. पुलिस टीम कि सर्वि’लांस टीम और आईटी एक्स’पर्ट टीम बरा’मद मोबाइल की जां’च करते हुए सीडीआर खंगाल रहीं है और पु’ख्ता स’बूत इक’ठ्ठा कर रहीं है.

कौन है विकास झा उर्फ़ कालिया – विकास झा कु’ख्यात गैं’गस्टर संतोष झा व मुकेश पाठक गि’रोह का शार्प शू’टर माना जाता है. वह नार्थ लिबरेशन आ’र्मी का सक्रि’य सदस्य है. कालिया सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना के बथनाहा पूर्वी टोला का रहने वाला है. विकास झा उर्फ़ कालिया ह’त्या के मामले में स’जायाफ्ता है. सीतामढ़ी जिले के बथनाहा का रहने वाला विकास झा कु’ख्यात संतोष झा के गि’रोह का शार्प शू’टर बताया जाता है. सीतामढ़ी को’र्ट परिसर में संतोष झा की ह’त्या के बाद विकास ही गिरोह का सरगना बन गया. संतोष झा गि’रोह का मुकेश पाठक जब संतोष की ह’त्या का कारण बना तो यह मुकेश से ब’दले की भा’वना में गि’रोह का सर’गना बना और संतोष झा की ह’त्या के कारण बने सभी दो’षियों को ठि’काने लगाने की ठा’न ली थी.

विकास को शुरू में संतोष झा गैं’ग से 5 हजार रुपए मासिक मिलते थे. इसके बाद वह अप’राध की दुनिया में तेजी से पांव फै’लाने लगा. एक के बाद एक बड़ी वा’रदात को अं’जाम दिया. सीतामढ़ी के बेलसंड के मारड़ घाट पर पुल निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर व अभियंता की ह’त्या व यूपी के बहराइच जिले के एलआरपी कॉलोनी निवासी विकास मिश्रा ह’त्याकां’ड में उसका नाम आया. इस तरह के वा’रदात को अंजा’म देने के बाद कालिया को गैं’ग में विशेष द’र्जा मिला और उसकी तनख्वाह पांच से ब’ढ़ाकर 10 हजार रूपए मासिक कर दी गई.

कौन है संतोष झा जिसकी ह’त्या के बाद विकास झा गिरो’ह का सरग’ना बन बैठा– संतोष झा एक न’क्सली था जो कुछ ही सालों में बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में अप’राध की दुनिया का बेताज बादशा’ह बन गया और जे’ल में रहकर भी अपने गैं’ग का सुचारू रूप से संचा’लन करता था. दिखने में स्मार्ट और शांत प्रवृत्ति का शा’तिर अप’राधी संतोष झा शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था. उसने सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, दरभंगा आदि जिलों में उसने अपना जा’ल फै’ला रखा था.



