
एनजीटी के आदेश के आलोक में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर पटा’खों की बिक्री एवं उप’योग पर लगी रो’क.. एसडीओ पूर्वी व पश्चिमी/सभी एसडीपीओ और जिले के सभी शहरी व ग्रामीण थाना प्रभारी निर्दे’श का अनुपालन सुनि’श्चित कराएंगे…जिलाधिकारी ने की अपी’ल-कोरो’ना का ख’तरा अभी ट’ला नही है, जिलेवासी घर पर ही करें पूजा।

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : पटना, गया और मुजफ्फरपुर में किसी भी तरह के प’टाखों का प्रयोग नहीं होगा। राज्य सरकार ने यह रो’क एक दिसंबर तक लगाई है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों के माध्यम से पटा’खों की ऑनलाइन बिक्री भी प्रतिबं’धित की गई है। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय ह’रित प्राधि’करण (एनजीटी) के आदेश के आलोक में ऐसा किया गया है।

उक्त आदेश के आलोक में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत, पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

एनजीटी के द्वारा दिए गए निर्दे’श के आलोक में दीपावली और छठ के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला में पटा’खों की बिक्री और उसके उप’योग (फो’ड़ने)पर प्रतिबं’ध लगा दिया गया है। उक्त निर्देश का अनुपालन संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ थाना प्रभारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएंगे। किसी भी पटा’खा दुकानदारों को लाइ’सेंस नि’र्गत नहीं किया गया है। बावजूद इसके यदि वे पटा’खा बेचते हुए पाए जाएंगे तो उनके पटा’खों को सी’ज किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदू’षण का सीधा असर लोगों के स्वा’स्थ्य पर पड़ रहा है। एनजीटी ने इसे गंभी’रता से लेते हुए आदेश जारी किया है। एनजीटी के निर्दे’श के आलोक में जिलाधिकारी ने बताया कि बीते साल नवंबर में देश के जिन शहरों में हवा की गुणव’त्ता ठीक नहीं थी, वहां पटा’खे ना बनेंगे और ना ही बि’केंगे, ये बात कही गई थी। इस श्रेणी में बिहार के तीन शहर पटना, गया और मुजफ्फर शामिल है जहां पटा’खों की बिक्री और उप’योग पर पूर्ण प्रतिबं’ध लगाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सुप्रीम को’र्ट और राष्ट्रीय ह’रित प्रा’धिकरण के आदेश के आलोक में ही यह निर्ण’य लिया गया है।

आगामी छठ पूजा को लेकर जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले के आम आवाम से यह अपी’ल करते हुए कहा है कि कोरो’ना का खत’रा अभी ट’ला नहीं है। ऐसा देखा जा रहा है कि पर्व त्योहारों के बाद उसके ब’ढ़ने की प्रवृ’त्ति सामने आ रही है। अतः सत’र्क रहें अल’र्ट रहें एवं कोशिश करें कि घर में है या पार्कों में पूजा करें। एहति’यातन, छठ पूजा को देखते हुए नगर निगम व नगर परिषद द्वारा आवश्यक तै’यारियां शुरू कर दी गई हैं।

जिलाधिकारी ने शहर के प्रमुख नदी-घा’टों एवं तालाबो पर आवश्यक व्यवस्था सुनि’श्चित करने का निर्दे’श नगर आयुक्त एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को दिया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी संबंधित अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्दे’शित किया गया है कि संवे’दनशील अतिसंवेद’नशील एवं खत’रनाक घाटों को चि’न्हित करते हुए उसका प्रचार- प्र’सार कराना सुनि’श्चित करें।

साथ ही जिन घा’टों पर पूजा की जाएगी उन सभी घा’टों पर आव’श्यक व्य’वस्थाएं यथा-लाइटिंग की व्यवस्था, बैरिके’डिंग, कं’ट्रोल रूम का निर्माण, गोताखो’रों एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अपर समाहर्ता राजेश कुमार, नगर आयुक्त विवेक कुमार मैत्रेय, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी अनिल कुमार दास, वि’शेष कार्य पदाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, डीपीआरओ कमल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



