
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : कोरो’ना संक्र’मण के कारण देश भर में हुए लॉकडाउन के कारण दूध के साथ ही उत्पादों की बिक्री में भारी गि’रावट देखी गई है. इन सबके बाव’जूद मुजफ्फरपुर डेयरी ने दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व के दौरान अपना बेह’तर प्रद’र्शन देते हुए शहरवासियों को दूध और दुग्ध उत्पा’दनों की कोई क’मी नहीं होने दी थी. इसी तरह छठ महापर्व के दौरान भी मुजफ्फरपुर तिमुल ने घो’षणा की है की शहरवासियों को दूध और दुग्ध उत्पादनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.

मुजफ्फरपुर के साथ ही सीतामढ़ी, शिवहर, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण और पश्चिमी चम्पारण में भी दूध और दुग्ध उत्पादों की कोई क’मी नहीं होने दी जाएगी. इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां यु’द्धस्तर पर पूरी कर ली गई हैं. मुजफ्फरपुर न्यूज़ से बातचीत करते हुए मुजफ्फरपुर डेयरी के प्रबंध निदेशक एच एन सिंह ने कहा की-तिमुल मुजफ्फरपुर डेयरी द्वारा सभी पर्व त्योहारों की तरह इस छठ पूजा में भी छठ व्र’तियों एवं अपने सम्मानित उपभोक्ताओं के लिए 7 लाख लीटर दूध की व्यवस्था एवं आपू’र्ति की योजना है, जो गत वर्ष से 20% अधिक है साथ ही पर्याप्त मात्रा में डिब्बा बंद सुधा का दूध उत्पाद यथा पनीर भी मिठाईयां इत्यादि भी भरपूर मात्रा में बाजार में उपलब्ध कराई जा रही है.

प्राकृ’तिक प्रको’प यथा कोरो’ना के बावजूद भी पूर्ण स्व’च्छता मानक के साथ सभी प्रोडक्ट बाजार में 24 घंटे बाजार में उपलब्ध रहेंगे. उपभो’क्तागण अपने नजदीकी सुधा के अधिकृत पा’र्लरों से दुग्ध एवं प्रोडक्ट प्राप्त करें लेकिन पैकेट पर अंकित कीमत से ज्यादा राशि का भुगतान नहीं करें.सुधा डेयरी के द्वारा दो दूरभाष नंबर 9117112929 एवं 7070992952 भी जारी किया गया है जिस पर किसी भी प्रकार का सुझाव एवं शिकायत दर्ज की जा सकती है. उन्होंने यह भी जानकारी दी जाती है कि दूध एवं दुग्ध जनने पदार्थों को शीघ्र फ्रिज में रखना है, ताकि गुणव’त्ता बरक’रार रहे. सुधा के हजारों कर्मी आपकी सेवा में दिन रात कार्यरत हैं ताकि छठ जैसे महान पर्व में किसी भी प्रकार की कमी ना हो.

सुधा प्रबंधन अपने सम्मानित उपभो’क्ताओं को शुभकामनाएं देती हैं एवं सुधा पर वि’श्वास करने के लिए आपका आभा’र व्यक्त करती है. पावन त्योहारों के मौके पर हम अपना आभा’र अपने दुग्ध उत्पा’दक बंधुओं, अध्यक्ष-सचिवों, कृ’त्रिम ग’र्भाधान कार्यकर्ताओं रिटे’लरों, वित’रकों एवं सभी पदाधिकारियों कर्मचारियों को भी व्यक्त करते हैं जिनके सतत प्रया’स से ही मूल आपके आव’श्यकताओं को पूरा करने की स्थिति में है.




