MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : नेता प्रतिप’क्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के आ’ह्वान पर युवा राजद के राज्यव्या’पी कार्यक्रम के तहत जनहि’त के मुद्दों को लेकर युवा राजद नेताओं द्वारा जिला मुख्यालय पर एक-दिवसीय महाध’रना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर युवा राजद के कार्यकारी युवा जिलाध्यक्ष नितेश यादव की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्त्ताओं ने बैनर-पोस्टर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए ज’मकर वि’रोध प्रद’र्शन किया. कार्यक्रम का संचालन युवा राजद जिला उपाध्यक्ष आदित्य प्रकाश ने किया.
इस दौरान ब’ढ़ती बेरो’जगारी, लच’र का’नून व्यव’स्था, सरकारी कार्यालयों में व्या’प्त भ्र’ष्टाचार, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल सहित दैनिक उपयोग की सामाग्री के मूल्यों में अप्रत्या’शित वृ’द्धि, स्वा’स्थ्य-शिक्षा की दय’नीय स्थिति, शिक्षक अभ्यर्थियों की बहा’ली जैसे जनसरो’कार से जुड़े ज्व’लंत सवा’लो को लेकर एकदिवसीय ध’रना दिया गया.
जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष नितेश यादव ने कहा की जिले में ब’ढ़ती बेरो’जगारी, शि’क्षा, स्वा’स्थ्य की लच’र व्यव’स्था, निरं’तर ब’ढ़ते अप’राध, रसोई गैस-पेट्रोल, डीजल की की’मतों पर लगा’म लगा पाने में सरकार वि’फल सा’बित हो रही है. जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के मुरादपुर भरत गाँव में श’राब बराम’दगी मामले में जि’म्मेवार राज्य के राजस्व मंत्री रामसूरत राय की बर्खा’स्तगी अभी तक नहीं हुई है. राज्य में श’राबबं’दी का’नून पूरी तरह से फे’ल है, सरकार शराब माफि’याओं को राजनि’तिक संर’क्षण प्रदान करने का काम कर रही है, जिसे युवा राजद बर्दा’श्त नहीं करेगा.
राजद प्रदेश महासचिव संजय केजरीवाल ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में कच्चे तेलों की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रति बैरल 55 से 75 रूपए के बीच रही है, बावजूद क’रों में अप्रत्या’शित वृद्धि कर पेट्रोल की कीमतें 100 का आं’कड़ा छू रही है. उन्होंने आज जिला मुख्यालय पर आयोजित एक दिवसीय महाध’रना में उपस्थित युवाओं की भी’ड़ की और इशा’रा करते हुए कहा कि-बिहार का युवा जग चुका है, कमर क’स चुका है. और जब जब युवा जगा है, एक क्रान्तिकारी परिव’र्तन देखने को मिला है. राज्य ही नहीं देश का त’ख्ताप’लट हुआ है. युवा जा’ग चुका है, और इस बार स’त्ता परिव’र्तन होना निश्चित है. श्री केजरीवाल ने कहा कि बढ़’ते बेरोज’गारी, का’नून व्य’वस्था, कमरतोड़ महंगाई, भ्र’ष्टाचार, स्वा’स्थ्य, शिक्षा, संवि’दाकर्मियों और शिक्षक अभ्य’र्थियों की नियु’क्ति जैसे जन-सरो’कार से जुड़े मु’द्दों को लेकर राज्य व केंद्र सरकार ग’म्भीर नहीं है. जब तक गैस, पेट्रोल, डीजल, की कीमतों में कटौ’ती नहीं होगी, बेरो’जगारी, महं’गाई, अप’राध और भ्र’ष्टाचार पर अंकु’श नहीं लगेगा, तब तक युवा राजद का एक-एक कार्यकर्त्ता लगातार आंदोल’नरत रहेगा.
मौके पर प्रदेश प्रवक्ता दीपक ठाकुर ने बताया कि नेता प्रतिप’क्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय महाध’रना का आयोजन कर कार्यकर्ताओं द्वारा इस मज’बूर, ला’चार, कम’जोर सरकार के खि’लाफ एकजु’टता का प्रद’र्शन किया गया है. यह तो बस एक आ’गाज है. आगामी 23 मार्च को पूरे द’म-ख़’म के साथ इसी तरह अपनी चट्टा’नी एकता का परिचय देते हुए विधा’नसभा घे’राव के दौरान मौजूदा सरकार की नीं’वें हि’ला देंगे. प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि इति’हास गवाह है कि जब-जब युवाओं को छात्र-नौजवान किसानों का सह’योग मिला है, तब-तब स’त्ता परि’वर्तन जैसे ऐति’हासिक कार्य हुए हैं. आगामी 23 मार्च को बिहार विधा’नसभा घे’राव के माध्यम से इस निरं’कुश निक’म्मी सरकार उखा’ड़ फें’केंगे.
महाधर’ना कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधान पार्षद गणेश भर्ती, युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुजफ्फरपुर प्रभारी हरिओम शरण नारायण, युवा राजद प्रदेश प्रवक्ता दीपक ठाकुर, प्रदेश महासचिव संजय केजरीवाल, युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल महतो, जिलाध्यक्ष मदन मोहन, महानगर अध्यक्ष विकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष सुधाकर शर्मा, प्रधान महासचिव रामप्रवेश सहनी, जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, महिला सेल अध्यक्ष मृदुला ठाकुर, राजद महानगर अध्यक्ष शाहिद इक़बाल मुन्ना, रेणु सहनी, प्रदेश सचिव रतन कुमार चौधरी, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर यादव, रंजन यादव, प्रशांत यादव, सुशिल राम, अरविन्द सहनी, राजकुमार ठाकुर, अंशु कुशवाहा, ई. कमलेश यादव, शुभम यादव, प्रो. राजमणि सहित सैकड़ो युवा राजद कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया.














