#MUZAFFARPUR : राष्ट्र के प्रति डाo मुखर्जी का सम’र्पण और ब’लिदा’न देशवासियों को सदैव प्रे’रित करता रहेगा : रंजन कुमार 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : भारत की एकता-अखंडता के लिए जिवनोत्सर्ग करने वाले अद्भुत प्रतिभा एवं संकल्पवान निष्ठा के व्यक्तित्व, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का व्यक्तित्व, कार्य संस्कृति एवं उनकी जीवनी राजनैतिक मार्ग में कार्यकर्ताओं के लिए दिग्दर्शन है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डाo श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 68वीं पूण्यतिथि की पूर्व संध्या पर जिला भाजपा द्वारा आयोजित विचार एवं प्रेरणा संगोष्ठी में स्थानीय जिला कार्यालय में कहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के रूप में देश को एक ऐसा दूरदर्शी नेता मिला जिसने भारत की समस्याओं के मूल कारणों तथा उसके स्थायी समाधान पर जोर दिया और उनके लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया।’ उन्होंने कहा कि ‘कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने और देश की एकता और अखंडता के लिए उनका समर्पण और बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।’ उन्होंने कहा कि ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ पर केन्द्रित जनसंघ और आज की भारतीय जनता पार्टी डाo मुखर्जी की ही दूरदर्शिता का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि संसार में ऐसे कम ही लोग होंगे ,जिन्होंने जीवन के केवल 52 साल के अंतिम 14 साल राजनीति में बिताएं हों और इसी अल्पावधि में वे महानतम उंचाई को छूकर इतिहास में अमर हो गये हों। ऐसे महामानव डाo श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कार्यकर्ताओं से अह्वाण करता हुं कि हम सभी उनके आदर्श एवं विचारों को आत्मसात कर एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपनों को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करें।
वहीं मुख्य अथिति प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि जब द्विराष्ट्र की विचारधारा ने भारत के आजादी के आंदोलन को प्रदूषित कर भारत के विभाजन को बाध्य किया था तो डाo श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने के खिलाफ आंदोलन किया फलस्वरूप पाकिस्तान को आधा बंगाल ही मिला डाo मुखर्जी के राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण के महत्वपूर्ण भाव की वजह से उन्हें विचारधारा से अलग गैर कांग्रेसी होने के वावजूद स्वतंत्र भारत के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, अपने दो साल से थोड़े ज्यादा के कार्यकाल में उधोग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में उन्होंने जो कार्य किये, वे बेहद प्रेरणादायक थे । इस कार्यकाल में उन्होंने भारत की औधोगिक नीति की नींव डालने का काम किया।
उन्होंने कहा कि एक मंत्री के रूप में डाo मुखर्जी को स्वतंत्र भारत की आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने वाली सबसे सफल परियोजना की शुरुआत करने का श्रेय जाता है । चितरंजन में स्वचालित इंजन कारखाना, भिलाई में स्टील प्लांट , सिंद्री में खाद कारखाना एवं दामोदर घाटी निगम परियोजना एक बड़ी उपलब्धि थी । विशाल औधोगिक योजनाओं के साथ डाo मुखर्जी लघु उद्योग के प्रति भी काफी संवेदनशील थे । उनके महान योगदान को श्रेष्ठ भारत के निर्माण में कभी भुलाया नही जा सकता।
विचार गोष्ठी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी ने कहा कि पुण्यतिथि तो अनेक महापुरुषों की मनाई जाती है और आगे भी मनाई जाती रहेंगी। लेकिन वे पुण्यात्मा बहुत भाग्यशाली होते हैं, जिनके समर्थक या विचारधारा पर चलने वाले उनके बलिदान को अपने प्रयासों से उसे सार्थक कर दुनिया के सामने इतिहास रचते हैं।
पूर्व विधायक केदार गुप्ता ने कहा कि आज ऐसे ही पुण्यात्मा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि है। जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था. कार्यक्रम में सीतामढ़ी जिला प्रभारी विवेक कुमार, पूर्व प्रत्यासी अर्जुन राम ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचारों को रखा. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया.
विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सचिन कुमार, मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी, निर्मला साहू, मंत्री राजकुमार साह, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, प्रभात कुमार, राजीव कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, रामबालक शर्मा, विशेश्वर प्रसाद शंभु, मो शाहिद, ओम प्रकाश तिवारी, आई. टी सेल संयोजक अभिषेक सौरभ, कृपा शंकर सर्राफ, आनंद कृष्ण, अंजनी कुमार नाथानी, विजय पाण्डेय, हरी किशोर बैठा, मनोज नेता, दीपक पोद्दार, अमरनाथ गुप्ता, दिलीप कुमार आदि की उपस्थिति रही ।
                       

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading