मुज़फ़्फ़रपुर: कोरोना टीका लगाने के बाद ही अब कलेक्ट्रेट में मिलेगा प्रवेश, विशेष टीकाकरण के लिए डीएम ने अफसराें काे दिया मार्गदर्शन

कलेक्ट्रेट परिसर में अब काेराेना वैक्सीन लगा चुके लाेग ही प्रवेश कर सकेंगे। किसी काम से यहां आनेवाले को अब प्रवेश द्वार पर ही अपने टीकाकरण कराने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। डीएम प्रणव कुमार ने कोविड-19 टीकाकरण काे लेकर सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयाेजित बैठक के दाैरान यह फैसला लिया। इस दाैरान उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से टीकाकरण की अपडेट जानकारी ली।

साथ ही शहरी क्षेत्र में 8 जुलाई से चलनेवाले विशेष टीकाकरण अभियान काे लेकर मार्गदर्शन भी किया।बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में टीकाकरण के कुल 2,82,428 लक्ष्य के विरुद्ध लगभग एक लाख 40 हजार लोगों को टीका दिया जाना बाकी है। विशेष अभियान में इस लक्ष्य काे पाने के लिए 8 जुलाई से 67 व 10 जुलाई से 75 टीमें कार्य करेंगी।

इस दौरान प्रत्येक दिन 10 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। डीएम के साथ हुई इस बैठक में सहायता समाहर्ता श्रेष्ठ अनुपम, सिविल सर्जन डॉ. विनय शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एके पांडे, जिला जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ आनंद गौतम, केयर के जिला प्रतिनिधि सौरभ तिवारी अादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.