लालू का जंगल लव: देश खेल रहा राजनीति का खेल तो लालू नाती के साथ जंगल लव में हैं मशगूल

एक तरफ पूरे देश की नजर बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार पर थी। नीतीश कुमार का लोजपा में मिशन टू सफल होने को था, जब पशुपति पारस को केन्द्र में मंत्री बनाया जा रहा था। दूसरी तरफ लालू प्रसाद अपने अंदाज में जिंदगी के मजे ले रहे थे। वे अपने नाती के साथ खेलने में लगे थे। सियासी उलटफेर से दूर लालू प्रसाद अपने नाती के साथ खेलते हुए दिखते हैं। मीसा भारती का बेटा बंदर की ड्रेस में है। लालू उसे डराने की कोशिश कर रहे हैं। नाना-नाती के बीच जंगल लव का खेल चल रहा है। लालू प्रसाद की बड़ी बेटी और राज्य सभा सांसद डॉ. मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर नाती के साथ लालू की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

हंसी खेल के पलों को चुराने की कला में माहिर लालू प्रसाद

फोटो में लालू प्रसाद के नाती यानी मीसा भारती के बेटे ने कार्टून वाला एनिमल ड्रेस पहन रखा है। लालू प्रसाद उसे डराने वाले अंदाज में हाथ की मुद्रा के साथ दिख रहे हैं। नाती ने बंदर वाला ड्रेस पहन रखा है। मीसा ने फेसबुक पर लिखा है कि- नाना और नाती की ये देखो यारी, सबसे न्यारी, सबसे प्यारी! मीसा आगे लिखती हैं- जिंदगी की समस्याओं और तनावों के भंवर जाल से हंसी-खेल के कुछ पलों को चुरा लाने की कला को ही जिंदादिली का नाम दिया गया है। पापा इस हुनर के माहिर खिलाड़ी हैं !

कई बीमारियों के बावजूद जिंदादिल हैं लालू प्रसाद

लालू प्रसाद के बारे में जानकारी है कि वे 16 तरह की बीमारियों से ग्रस्त हैं। इसमें दिल की बीमारी और किडनी की बीमारी सबसे गंभीर है। निमोनिया होने पर उनकी स्थिति काफी नाजुक हो गई थी। डॉक्टर तो इन बीमारियों को संभाल ही रहे हैं लेकिन खुद लालू प्रसाद के अंदर का जिल ही है कि वे जेल की जिंदगी से लेकर बीमारी की जानलेवा पीड़ा को झेल कर बाहर निकल गए। लालू प्रसाद की खासियत रही है कि तनाव के समय में भी वे मजाकिया मूड में होते हैं।

उन्होंने राजनीति में बड़े-बड़े झंझावात झेले हैं। लाठियां खायी हैं। वे बड़े कैडर वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी से भिड़ गए थे और तब के फायर ब्रांड नेता को अरेस्ट कर जेल में डाल दिया था। वे गंभीर से गंभीर बातें भी हल्के-फुल्के अंदाज में बोल जाते हैं। कहने की बारी आई तो बीमारी की अवस्था में भी लालू प्रसाद ने दो दिन पहले स्थापना दिवस के मौके पर अपने चुटीले अंदाज में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

बीमारी को ठीक करने का दवाओं से अलग यह तरीका
कपिस बंदर जैसे कपड़े पहने नाती को जब लालू प्रसाद अपनी उंगलियों की मुद्रा से डराते दिखते हैं तो उनके अंदर का बालमन हिलोरें मारता हुआ सामने आता है। बीमारी को दवाओं से ठीक करने से अलग यह भी बड़ा तरीका है। देश राजनीति-राजनीति खेल रहा है, चिराग-पारस के साथ ललन- आरसीपी खेल रहा है और लालू प्रसाद नाती के साथ जंगल-लव खेल रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading