बेगूसराय : शराब छुपाने के लिए तस्कर अपना रहे नए-नए तरीके

बेगूसराय। बेगूसराय में शराबबंदी के बीच शराब तस्कर शराब छुपाकर रखने के नए-नए तरीके अपना रहे है। तस्कर डेरा पर बाथरूम में तहखाना बना कर शराब रखने का खुलासा उत्पाद विभाग ने किया है। उत्पाद विभाग की टीम ने सिंघौल थाना क्षेत्र के पचंबा गांव से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है साथ ही साथ 31 कार्टन विदेशी शराब को भी जब्त करने में सफलता पाई है।

दरअसल उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि कई महीनों से पचंबा निवासी लालू कुमार के द्वारा विदेशी शराब का कारोबार किया जा रहा है और इसी सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी की तो कारोबारी के द्वारा घर के पीछे बने डेरा के बाथरूम में तहखाना बना कर शराब को छुपाने की बात सामने आई।

पुलिस ने शराब के साथ कारोबारी लालू कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है । बरामद शराब की कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। हाल के दिनों में लगातार उत्पाद विभाग शराब कारोबारियों पर नकेल कस रही है और लगातार अवैध शराब की खेप को बरामद कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.