बेगूसराय : अज्ञात युवक का श’व मिलने से सनसनी

बेगूसराय में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने युवक की बेरहमी से हाथ पैर बांधकर गला में फांसी लगाकर और गला रेत कर ह’त्या कर श’व को सड़क किनारे फेंक दिया है।

पूरी घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा तेतराही रोड की है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह लोग घरों से बाहर निकले और खेत की तरफ गए तो बाड़ा गांव से आधा किलो मीटर दूर तेतराही रोड में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का श’व पड़ा था।

घटना की सूचना पर खोदावंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर श’व को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक श’व की शिनाख्त नहीं हो पाई है । स्थानीय लोगों की मानें तो युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को फेंका गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान करने में जुटी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार युवक कौन है और इसकी बेरहमी से हत्या किसने और क्यों की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading