बेगूसराय: पार्टी को मजबूत करने के लिए आप विधायक ने क्षेत्र का किया दौरा

बेगूसराय। बेगूसराय में आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा पार्टी को मजबूत करने के लिए जिले का दौरा किया। इस दौरान बलिया के लखमीनिया में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की।

विधायक संजीव झा ने कहा कि बिहार में हो रहे पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी भागीदारी निभाएंगे। नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए विधायक ने कहा कि जंगलराज कह सत्ता में आने वाले नीतीश कुमार के राज में आज महा जंगलराज है।

नीतीश कुमार सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए दौड़ भाग कर रहे हैं। जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है बिहार में अपराध चरम पर है वहीं भ्रष्टाचार का भी बोलबाला है। आधे बिहार में बाढ़ की समस्या है, लेकिन यहां के अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपदा को अवसर में बदलने में लगे हैं। आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत कर बुनियादी समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading