सिवान: अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

सिवान में अहले सुबह अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी। घटना गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सिंसई गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कहीं से नेवता में अपने रिश्तेदार के यहां गए थे और सुबह साढ़े चार बजे लौट रहे थे तभी सिंसई गांव के पास कुछ अपराधियों ने बाइक छीनने के क्रम में दोनों को गोली मार दी।

 

विरोध करने पर अपराधियों ने चाकू भी मार दी। बता दें कि दोनों जीबी नगर थाना क्षेत्र के सकरा और शाहपुर सकरा के निवासी है। एक का नाम नितेश कुमार महतो और दूसरे का नाम रामनरेश महतो है।

दोनों को सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading