गोपालगंज में नहाने के दौरान करंट लगने से दारोगा की मौ’त

गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाने में तैनात एएसआई विनोद राम की नहाने के दौरान करंट लगने से मौ’त हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना मोहम्मदपुर थाना परिसर की ही है। मृतक एएसआई का नाम विनोद राम है। इसके पूर्व विनोद राम नगर थाना में पदस्थापित थे। वहां से उनका तबादला मोहम्मदपुर थाना में हो गया था।

एसपी आनंद कुमार ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि मोहम्मदपुर थाना परिसर में स्टाफ क्वार्टर के ऊपर एएसआई विनोद राम फर्श पर गिरे हुए हैं। जिन्हें अन्य पुलिस जवानों की मदद से मोहम्मदपुर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।

वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृ’त घोषित कर दिया। एसपी ने कहा कि मौ’त की सूचना मिलते ही श’व को गोपालगंज सदर अस्पताल में पोस्ट’मार्टम के लिए लाया गया है।

पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। घटनास्थल पर भी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मौत के कारणों का पता लगा रही है। एसपी ने कहा कि पहली नजर में मामला नहाने के दौरान करंट से मौ’त का ही लगता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.