मुजफ्फरपुर : बाजार समिति / शहर के 2 आउटर चाैराहों पर 6 घंटे का महाजाम, पैदल में भी परेशानी

शहर के दाे आउटर चाैराहा जीराेमाइल और अघाेरिया बाजार दिन भर जाम की चपेट में रहं। यहां छह घंटे तक फंसे जाम में पैदल राहगीर काे भी निकलने में परेशानी हुई। दाेनाें जगह 5 हजार से अधिक गाड़ियां जाम में फंसी रही। जीराेमाइल गाेलंबर से बाजार समिति तक लगे जाम में कई एम्बुलेंस, दमकल गाड़ी और कैश वैन तक फंसी रही।

मरीज गंभीर हाेने पर सायरन बजा रही एम्बुलेंस के आगे मरीज के परिजन दूसरे वाहनाें काे हटने के लिए विनती करते रहे। इधर, अघाेरिया बाजार चाैराहे पर ट्रैफिक जवान की ड्यूटी कम रहने के कारण जाम फंसा। यहां चाैराहे पर ऑटाे व ई-रिक्शा के अवैध स्टैंड के कारण जाम लग रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.