टी-20 क्रिकेट एकेडमी, मुजफ्फरपुर की तरफ जवाहर लाल नेहरू स्टेडिय में मंगलवार को एसडीओ डॉ. कुंदन कुमार को भावभीनी विदाई दी गयी। उनका स्थानांतरण मुजफ्फरपुर से मुंगेर हो गया है। वे वहां पर एडीएम के पद पर ज्वाइन करेंगे।

मुजफ्फरपुर में उनका कार्यकाल 3 वर्ष 4 महीने का रहा। इस दौरान उन्होंने खेल और सांस्कृतिक विधा के क्षेत्र में विशेष काम किया। इस कारण टी-20 क्रिकेट एकेडमी से उनका बेहतर संबंध रहा है। एकेडमी की ओर से स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने भी बैट उठाकर उनका अभिनंदन किया।

समारोह में डॉक्टर कुंदन कुमार ने खिलाड़ियों को धन्यवाद देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर बिहार का नाम देश में रोशन करें। टी-20 क्रिकेट एकेडमी के संचालक अवनीश नंदन ने बताया कि कार्यक्रम में हेड कोच पवन, अभिनव, संजीव कुमार शर्मा, रवि, अमन कुमार मोंटी, गोपाल फलक सहित अन्य मौजूद थे।


