सीतामढ़ी : जिले में बागमती, झीम, अधवारा, लालबेकिया नदी का घट रहा है जलस्तर

सीतामढ़ी। जिले के विभिन्न नदियों का पानी घट रहा है। सीतामढ़ी जिले से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटौझा में बागमती नदी खतरे के निशान से 127 सेंटीमीटर ऊपर आकर पानी घट रहा है।

चंदौली में बागमती नदी खतरे के निशान से 19 सेमी ऊपर आकर पानी घट रहा है। ढ़ेंग में बागमती नदी खतरे के निशान से 70 सेमी नीचे आकर पानी घट रहा है। डूबाघाट बागमती नदी खतरे के निशान से 53 सेमी ऊपर आकर पानी घट रहा है।

सोनबरसा में बागमती नदी खतरे के निशान से 20 सेमी नीचे आकर पानी घट रहा है। सोनबरसा में झीम नदी खतरे के निशान से 497 सेमी नीचे आकर पानी स्थिर है।

पुपरी में अधवारा नदी खतरे के निशान से 71 सेमी नीचे आकर पानी घट रहा है। सुंदरपुर में अधवारा नदी खतरे के के निशान से 15 सेमी ऊपर आकर पानी घट रहा है। गोआवाड़ी में लालबेकिया नदी खतरे के निशान से 87 सेमी नीचे आकर पानी घट रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading