बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के 45 हजार नये पद होंगे सृजित, नीतीश सरकार का अहम फैसला

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट (Nitish Cabinet) की बैठक संपन्न हुई. बैठक में नीतीश सरकार ने 17 एजेंडा पर अपनी स्वीकृति दी है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. कैबिनेट ने पटना के आदर्श केंद्रीय कारा बेउर और हाजीपुर जेल के लिए जैमर लगाने के मकसद से 19 करोड़ 52 लाख रुपये की स्वीकृति दी है. माध्यमिक विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के 5334 पदों के सृजन की भी नीतीश कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है. इसके अलावा बिहार सरकार के नियंत्रण में आने वाले राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालयों में 40518 प्रधान शिक्षकों के पद के लिए भी सृजन की भी स्वीकृति दी गई है.

बिहार में ऑनलाइन सेवा अंतर्गत एमपी के कार्यान्वयन के लिए सभी 534 अंचल 101 अनुमंडल और 38 जिलों के लिए 711 ईटीएस मशीन खरीदने के मकसद से 42 करोड़ 66 लाख रुपये की स्वीकृति नीतीश कैबिनेट ने दी है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना को भी मंत्री परिषद ने आज अपनी स्वीकृति दी है. इस योजना के तहत प्रत्येक वार्ड में 10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे. बिहार में कुल 114667 वार्ड हैं और इस तरह इस पर 3512 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित अभी तक उत्कृष्ट शैक्षणिक केंद्र इसी विश्वविद्यालय के अधीन होंगे. और इनसे क्षणिक केंद्रों के डायरेक्टर को अभियान के नाम से जाना जाएगा. कैबिनेट ने इसपर सहमति दे दी है. इसके अलावा बिहार कैबिनेट ने शेखपुरा की पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंजनी कुमारी को आज सेवा से बर्खास्त कर दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading