मुजफ्फरपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल हाजीपुर ने 19 सितंबर से पटना से गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के मध्य 02 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन पुनर्बहाल किया है। पैसेंजर स्पेशल ट्रेन से यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 03293 पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 19 सितंबर से अगली सूचना तक पटना से 20.00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 04.28 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी।
03294 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 20 सितंबर से अगली सूचना तक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से 05.35 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 14.40 बजे पटना पहुंचेगी ।
03335 पटना-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 19 सितंबर से अगली सूचना तक पटना से 05.00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 08.08 बजे गया पहुंचेगी।
03336 गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल टे्रन 19 सितम्बर से अगली सूचना तक गया से 04.30 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 07.15 बजे पटना पहुंचेगी।
