मारपीट की घटना के दौरान लक्ष्मीपुर मुहल्ला रण क्षेत्र बना रहा. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. हालांकि, इलाके में अभी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. जिससे दोनों पक्षों के बीच कभी भी कोई अनहोनी होने की आशंका जतायी जा रही है. दूसरी ओर, इस घटना को लेकर कुछ देर के लिए आंदर ढ़ाला स्थित ओवरब्रीज पर जाम की स्थिति बनी रही. मोहल्लेवासियों ने ओवर ब्रिज को जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे. अधिवक्ताओं को जैसे ही जानकारी हुई कि अधिवक्ता अमित कुमार सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है तो दर्जनों अधिवक्ता सदर अस्पताल पहुंच कर कर उनका हाल जान जाने.
लोगों का आरोप था कि वर्षों से हमलोगों के मुहल्ले में जाने का एक ही रास्ता है. जिसे संजय यादव के परिवार के लोग बंद करना चाह रहे है और वे लोग दबंग व्यक्ति है. जिसका हमलोग विरोध कर रहे है तो हमला बोल रहे है. इसके पूर्व में सोमवार को भी दो पक्षों के बीच हल्की कहा सुनी हुई थी. मगर पुलिस व मुहल्ले के लोगों के पहल पर मामला को शांत कराया गया था.