BETTIAH : राहुल के नेशनल एथलेटिक्स में चयन से परिजनों में हर्ष

BETTIAH : व्यक्ति के अंदर यदि प्रतिभा हो तो कभी न कभी वह अवश्य परिलक्षित होती है। चाहे लाख बाधाएं हों, लेकिन उसकी प्रतिभा की चमक से लोग अवश्य रूबरू होते हैं। इस कहावत को बेतिया के राहुल कुमार यादव ने एक बार फिर सच कर दिखाया है, जिनका चयन अपनी प्रतिभा के बल पर नेशनल एथलेटिक्स में हुआ है। बता दें कि राहुल, बिहार के पूर्व उपाध्यक्ष और जिले के प्रसिद्ध खेल शिक्षक रामबालक यादव और तीजया देवी के पुत्र हैं। पश्चिमी करगहिया के निवासी राहुल का चयन ऑल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

यह प्रतियोगिता फिलहाल मेंगलुरु में आयोजित है। राहुल यादव तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के छात्र हैं और मुजफ्फरपुर में अवस्थित इस कॉलेज में अध्ययनरत है। बता दें कि बिहार यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता पिछले दिनों बेतिया के एमजेके कॉलेज में आयोजित थी। इस प्रतियोगिता में हाफ मैराथन की प्रतियोगिता भी शामिल थी, जिसमें राहुल चैंपियन रहे थे। इसके बाद उनका चयन मेंगलुरू में आयोजित होने वाले नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया था।

उनके इस चयन से परिवार सहित उनके जानने वालों में खुशी का माहौल है और सभी राहुल को इस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि राहुल यादव का पूरा परिवार शुरू से ही खेल से जुड़ा है,उनके एक भाई रवि रंजन यादव जिला क्रिकेट सचिव और शहर के प्रतिष्ठित केआर स्कूल में खेल शिक्षक हैं, जबकि एक अन्य भाई राजीव रंजन यादव संत जोसेफ स्कूल में खेल शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। मेंगलोर यूनिवर्सिटी और अॉल्वा कॉलेज की ओर से आयोजित 79वें राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे राहुल ने बताया कि उनकी इच्छा है कि ना सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश का नाम ऊंचा कर सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading