PATNA : पटना हाईकोर्ट ने दारोगा बहाली परीक्षा को रद्द करने की मांग ठुकरा दी है। इस मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। न्यायमूर्ति शिवाजी पांडेय की एकलपीठ ने स्वदेश प्रकाश सहित सैकड़ों अभ्यार्थियों की रिट याचिकाओं को सुनते हुए राज्य सरकार को आदेश दिया है कि दारोगा नियुक्ति (पीटी) परीक्षा में पेपर लीक कांड के आरोपों के सिलसिले में दर्ज हुए तीन एफआईआर की हालिया स्टेटस रिपोर्ट पेश करें।


