मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल के प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पांच महीने बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
दरअसल कोरोना की दूसरी लहर में एंटीजन किट की कालाबाजारी करने का आरोपित स्वास्थ्य प्रबंधक प्रवीण कुमार पर विगत दस मई को एफआईआर दर्ज की गई थी।
गिरफ्तारी के लिए अस्पताल में पुलिस छापेमारी कर चुकी है। केस की जांच कर रहे डीएसपी पूर्वी मनोज पाण्डेय ने बताया कि आरोपित ने खुद को निर्दोष बताने के लिए आवेदन और कुछ साक्ष्य दिए है। इसकी जांच की जा रही है।
हालांकि, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस मामले में पांच आरोपित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य प्रबंधक पर सकरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
वह सदर अस्पताल से छुट्टी पर चल रहा है। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि मैनेजर दो महीने की छुट्टी पर है। वैसे, उसकी छुट्टी पर सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने कड़ा एतराज जताया है। सौजन्य : हिन्दुस्तान
