मुजफ्फरपुर : आधा दर्जन चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण रुका

मुजफ्फरपुर। बिजली कंपनी के अड़ंगा लगा देने से शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आधार दर्जन चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण का कार्य प्रभावित हो सकता है।

ट्रांसफॉर्मर, पोल व तार को शिफ्ट करने के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से जो पत्र लिखा गया है, इसमें बिजली कंपनी नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन रूचि नहीं ले रही है।

इससे सूतापट्टी, सरैयागंज टावर और कंपनीबाग का फेस लिफ्टिंग प्रोजेक्ट के साथ शहर के आधा दर्जन चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण का प्रोजेक्ट पर ब्रेक लग गया है।नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि बिजली कंपनी ने पोल, तार व ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने पर खर्च होने वाली राशि के साथ-साथ नया पोल, ट्रांसफॉर्मर व तार की लागत राशि की डिमांड स्मार्ट सिटी से की है, जिसका प्रावधान टेंडर में नहीं किया गया है।ऐसे में काम बाधित हो गया है। क्योंकि, हर जगह सड़क किनारे पोल, ट्रांसफॉर्मर लगा है। स्मार्ट सिटी के कार्यो को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए डीएम कई-कई बार नगर निगम, बुडको, बिजली कंपनी, बीएसएनएल के अलावा कई अन्य निर्माण विभागों के साथ मीटिंग कर चुके है।सभी विभाग के अधिकारियों को एक-दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित कर काम कराने को कहा गया है। लेकिन अभी जिस तरीके से बिजली कंपनी व स्मार्ट सिटी के बीच पोल, तार और ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने को लेकर पेच फंस गया है। ऐसे में डीएम की मीटिंग का भी कोई फलाफल नहीं दिख रहा है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.