मुजफ्फरपुर। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के चारों शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों के छात्रावास के संचालन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
निदेशक डॉ.विनोदानंद झा ने सभी प्राचार्यों को पत्र भेज कर कहा है कि इसी के आधार पर संस्थान में छात्रावास का संचालन करना है।
पत्र में कहा गया है कि छात्रावासों में आवासन की व्यवस्था, बिजली, पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
इसके साथ ही सभी छात्रावासों में अनिवार्य रूप से सुरक्षागार्ड की नियुक्ति की जाए।
सभी शिक्षार्थियों से पांच हजार रुपए प्रतिवर्ष शुल्क और एक हजार रुपए सुरक्षित जमा के रूप में लिया जाएगा।
छात्रावासों में विभिन्न गतिविधियों को समय-समय पर योजनाबद्ध तरीके से लागू करने के लिए वॉर्डन की नियुक्ति की जाएगी। सौजन्य : प्रभात खबर
