VIRPUR : एसडीएम सुभाष कुमार ने कौशिकी भवन में नवनिर्मित आईबी और अतिथिशाला में बने शयनकक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ बसंतपुर बीडीओ देवानंद कुमार सिंह, कनीय अभियंता पवन कुमार समेत कई अन्य अभियंता शामिल थे। जानकारी देते हुए एसडीएम सुभाष कुमार ने बताया कि 22 दिसंबर को संभावित इंडोनेपाल की बैठक वीरपुर में होनी है जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र के सुपौल, अररिया व किशनगंज के साथ नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के सुनसरी, सप्तरी व अन्य कई जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

