मुजफ्फरपुर। जिले में तेलहन, दलहन के बीच वितरण में लापरवाही बरतने पर 40 किसान सलाहकारों और कृषि समन्वयक का वेतन बंद किया गया है।
दरअसल, मुशहरी स्थित जिला कृषि कार्यालय में समीक्षा के दौरान डीएओ शीलाजीत सिंह ने गड़बड़ी पकड़ी है। ऐसे लापरवाह किसान व कृषि समन्वयक को चिन्हित किया गया है।
बीज का वितरण नहीं करने पर डीएओ ने सभी का नवंबर माह का वेतन बंद कर दिया है। कृषि विभाग ने 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत बीज वितरण कर लेने का निर्देश दिया था, लेकिन किसान सलाहकार व कृषि समन्वयकों की उदासीनता इस पर भारी पड़ गई।
बीते वर्ष की तुलना में इस बार दोगुने किसानों ने बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया है। पिछले साल आवेदन करने वाले किसानों की संख्या 75 हजार के करीब थी।
लेकिन इस बार प्रचार-प्रसार होने व किसान सलाहकार व कृषि समन्वयकों को निर्देश मिलने के बाद आवेदन में तेजी आई । इस बार यह आंकड़ा बढ़कर डेढ़ लाख को पार कर गया है।



