मुजफ्फरपुर: तिलक मैदान में डिजनीलैंड मेला शुरू

मुजफ्फरपुर। शहर के तिलक मैदान में शुक्रवार को झूलों के विशाल संग्रह के साथ क्राफ्ट एवं ट्रेड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वाधान में डिजनीलैंड संग हस्तशिल्प मेला का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने फिता काटकर मेले का उद्घाटन किया। जिला कांग्रेस कमिटी के अरविंद कुमार मुकुल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

डिजनी लैंड के संस्थापक प्रदीप मिश्रा ने कहा कि हमारी तरफ से यह एक प्रयास है कि कोरोना के बाद शहरवासियों के मनोरंजन के लिए एक बार फिर से मेले का शुभारंभ किया जाए।

इस मेले में सभी तरह के झूले मौजूद है। जैसे- मारुति सर्कस,मिक्की माउस, ड्रैगन, वाटर बोट, टाना-टोड़ा साथ ही कंज्यूमर स्टौल भी हैं, जिसमें बच्चों के लिए सभी प्रकार के खिलौने, सभी के लिए कपड़े, ऊनी कपड़े, कई प्रकार के आचार, अनेक प्रकार के खेल के भी स्टॉल मौजूद हैं।

डिजनीलैंड मेले का समय सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक है। संस्थापक प्रदीप मिश्रा ने आगे कहा की सभी मुजफ्फरपुरवासियों से निवेदन है कि इस मेले में अपने परिवार के साथ आए और मेले का आनंद उठाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.