मुजफ्फरपुर : निजीकरण के विरोध में बैंककर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू

मुजफ्फरपुर। बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंककर्मियों ने जिले भर में दो दिवसीय हड़ताल का आगाज कर दिया।

 

इस दौरान शहर के पानी टंकी चौक स्थित जिला स्कूल के सामने बैंककर्मियों ने हड़ताल कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर केंद्र सरकार से बैंकों के निजीकरण को तुरंत वापस लेने की मांग की।

शहर के अलग-अलग हिस्सों में बैंक कर्मियों ने हड़ताल के दौरान कामकाज ठप रखा। वहीं स्पष्ट रूप से निजीकरण को लेकर सरकार को चेतावनी दी।

बैंक कर्मियों ने कहा कि सरकार ने यदि बैंकों का निजीकरण वापस नहीं लिया तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 16 और 17 दिसंबर को हमारा दो दिवसीय हड़ताल का मुख्य कारण सरकार आम जनता का पैसा निजी हाथों में देने का प्रयास कर रही है जिसका हम पूरजोर तरीके से विरोध कर रहे है।

बैंकों का निजीकरण नहीं होना चाहिए। बैंक देश की आर्थिक रीढ़ है। उस रीढ़ पर सरकार आर्थिक चोट कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading