इको फ्रेंडली : प्लास्टिक छोड़, पत्ते की थाली अपनाये

इको फ्रेंडली की बाते दुनिया करती तो है पर उसे अपनाती नहीं है। डेढ़ दशक के बाद एक बार फिर पत्ते की थाली व कटोरी का जमाना लौटेगा। अभी तक बाजार पर 85 प्रतिशत प्लास्टिक व थर्मोकोल की थाली का कब्जा था। सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल पर रोक के बाद अब लोगों के पास भोज में पत्ते, पेपर व बायोडिग्रेबल थाली के विकल्प हैं। इस क्षेत्र में अब रोजगार बढ़ने की संभावना भी बन गई है।

8-Foot Long Banana Leaf In Tamil Nadu's Perundurai

थाली व कटोरी का कारोबार कर रहे वेरायटी चौक स्थित एक विक्रेता कैलाश ने बताया कि डेढ़ दशक पहले पत्ते की थाली व कटोरी ही ज्यादा बिकती थी लेकिन कम कीमत के कारण प्लास्टिक व थर्मोकोल की थाली बाजार पर हावी हो गई। सबसे बड़ी बात यह थी इसमें किसी तरह का परेशानी नहीं होती थी। जबकि पत्ते की थाली व कटोरी में छेद निकल जाता था।

उन्होंने बताया कि पत्ते की थाली की कीमत डेढ़ से दो रुपये, कटोरी 70 से 75 पैसा जबकि थर्मोकोल की थाली एक रुपये व कटोरी 30 से 35 पैसा पड़ता है। इस कारण आधी कीमत में उन्हें यह उपलब्ध हो जाता था।दक्षिण भारत में केले की थाली, प्लेट के उपयोग का प्रचलन अधिक है। बिहार सरकार को इसे उपयोग में लाना चाहिए। इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और केले के पत्ते को इधर-उधर फेंकना नहीं पड़ेगा। हिंदू शास्त्रों में केले के पत्ते में खाने को शुद्ध माना जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.