पूर्णिया : में रू’ह को कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां जमीन विवाद में एक शख्स की ह’त्या कर उनके श’व को बेडरूम में पलंग के निचे दफना दिया। इस खौफनाक वारदात के सामने आने के बाद से आसपास के लोग सन्न हैं। पुलिस भी इस क्रू’र ह’त्याकांड से स्तब्ध है। स्थानीय पुलिस ने श’व को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि जमीन वि’वाद में प्रे’मिका ने अपने ही प्रेमी की चा’कुओं से गो’दकर ह’त्या कर दी और फिर उनक शव को अपने बेडरूम में पलंग के नीचे द’फना दिया। 
जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पहले पूर्णिया के सदर थाना के गुलाबबाग निवासी लैंड ब्रोकर संपत पासवान गायब हो गए थे। उनके अ’पहरण की आशंका जताई जा रही थी। अब उनका श’व उनकी ही प्रेमिका के बेडरूम से बरामद किया गया है। सदर थाना पुलिस ने सरना चौक के पास रहने वालीं आशा देवी के घर में जमीन खोद कर संपत पासवान का श’व बरामद किया है।
सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि अ’वैध संबंध और जमीन विवाद के कारण संपत पासवान की चा’कुओं से गो’दकर बे’रहमी से ह’त्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि आरोपी आशा देवी ने संपत के श’व को अपने ही घर में बेड के नीचे गाड़ दिया था। एसडीपीओ ने कहा कि 1 सप्ताह पहले संपत पासवान ला’पता हो गए थे। परिजनों ने उनके गा’यब होने की सूचना सदर थाना में दर्ज कराई थी। 
मृ’तक संपत पासवान के पुत्र सन्नी पासवान ने बताया कि उनके पिता 1 सप्ताह पहले ही घर से जमीन मापी की बात कह कर निकले थे। वह अपने साथ सलाई रिंच भी लेकर गए थे। जब उनके पिता घर नहीं लौटे तो वह खोजबीन में जुट गए और आशा देवी के घर के पास से सलाई रिंच बरामद किया था।

सन्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आशा देवी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया तो आरोपी ने सभी राज उगल दिए। इसके बाद आशा देवी के घर से संपत का श’व बरामद किया गया।