समस्तीपुर : पुलिस हरकत में दिख रही, भ्र’ष्ट अफसरों व कर्मियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर के सब रजिस्टार मणि रंजन कई ठिकानों पर रेड डाली गई। मिली जानकारी के मुताबिक निगरानी की विशेष इकाई को मणि रंजन के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। 
जिसकी पड़ताल करने के बाद शुक्रवार को निगरानी की तीन अलग-अलग टीमों ने मणि रंजन के पटना समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। मणि रंजन ने एक करोड़ 62 लाख से अधिक की संपत्ति अर्जित कर रखी है, जिसके बाद मामला दर्ज कर निगरानी की विशेष टीम ने छापेमारी की है। 
बता दें कि विशेष निगरानी इकाई ने 16 दिसंबर को सब रजिस्ट्रार मणि रंजन के खिलाफ आय से 1 करोड़ 62 लाख 36 हजार 926 अधिक की संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया था। इसके बाद उनके तीन ठिकानों पर रेड डाली गई. विशेष निगरानी इकाई यानी SVU द्वारा समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मणि रंजन के समस्तीपुर स्थित दफ्तर व आवास सहित मुजफ्फरपुर और पटना में भी कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।
समस्तीपुर के मगरदही स्थित तुलसी कुंज शंकर सदन में छापेमारी में मौजूद अधिकारी ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सब रजिस्ट्रार के यहां पहले निगरानी की विशेष टीम ने छापेमारी की। धनकुबेर अफसर के ठिकाने पर इस रेड के मामले पर कोई भी वरीय अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।